लाइव न्यूज़ :

Tejashwi Yadav On Narendra Modi: 'मोदी हैं तो नौकरी मिलना मुश्किल है', तेजस्वी ने साधा पीएम मोदी पर निशाना

By धीरज मिश्रा | Updated: April 27, 2024 15:00 IST

Tejashwi Yadav On Narendra Modi: बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने शनिवार को मीडिया से बातचीत के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जोरदार निशाना साधा है।

Open in App
ठळक मुद्देतेजस्वी ने कहा कि अभी दो चरण के मतदान के बाद बीजेपी और एनडीए वाले डिप्रेशन में हैंतेजस्वी ने कहा कि दो चरण के मतदान होने के बाद यह लोग 400 पार का नारा देना ही भूल गए हैंपीएम मोदी ने इतना झूठ बोल चुके है कि अब उनके पास बोलने के लिए कुछ भी नहीं बचा

Tejashwi Yadav On Narendra Modi:बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने शनिवार को मीडिया से बातचीत के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जोरदार निशाना साधा है। तेजस्वी ने कहा कि अभी दो चरण के मतदान के बाद बीजेपी और एनडीए वाले डिप्रेशन में हैं। उन्होंने कहा कि देश के किसान, नौजवान, महिला, छात्र, व्यापारी और कर्मचारी जान चुके है कि मोदी है तो नौकरी मिलना मुश्किल है, मोदी है तो बेरोज़गारी हटना मुश्किल है, मोदी है तो महंगाई कम होना मुश्किल है, मोदी है तो मुद्दों पर बात होना मुश्किल है, मोदी है तो स्कूल-अस्पताल पर चर्चा मुश्किल है,मोदी है तो किसानों की आय दुगुनी होना मुश्किल है।

तेजस्वी ने कहा कि प्रधानमंत्री कल दो जगह बिहार में थे। एक बार भी उन्होंने अपने 10 वर्षों की किसी एक भी उपलब्धि का ज़िक्र नहीं किया। कोई उपलब्धि होगी तो ना ज़िक्र करेंगे। यह भी नहीं बताया कि उनके 40 में से 39 सांसदों ने 5 वर्षों में क्या किया। न ही आने वाले पांच साल का उन्होंने जिक्र किया कि क्या विजन हैं उनका बिहार के लिए। बिहार के लोग सुनना चाहते थे कि प्रधानमंत्री ने बीते 10 साल में क्या किया। पीएम मोदी ने इतना झूठ और असत्य बोल चुके है कि अब उनके पास बोलने के लिए कुछ भी नहीं बचा। अब वो मुद्दों से भाग रहे है।

तेजस्वी ने कहा कि दो चरण के मतदान होने के बाद यह लोग 400 पार का नारा देना ही भूल गए हैं। पहले चरण के मतदान के दौरान हम कहे थे कि 400 पार के आंकड़े वाली फिल्म का शो पहले दिन ही फ्लॉप हो गया। दूसरे फेज में इनकी फिल्म पर्दे पर चढ़ा ही नहीं। हम लोग आश्वस्त हैं कि देश में इस बार इंडिया गठबंधन की सरकार बन रही है। तेजस्वी ने कहा कि मोदी मंगलसूत्र छीनने पर बात कर रहे हैं कभी ऐसा होता है क्या। जो मन में आता है बोलते हैं, मुद्दों की बात नहीं करते हैं।

टॅग्स :बिहारतेजस्वी यादवनरेंद्र मोदीलालू प्रसाद यादवमीसा भारतीनीतीश कुमारआरजेडीजेडीयूBJP MLA
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया