लाइव न्यूज़ :

जेल अधीक्षक की इजाजत के बिना लालू से मिलना तेजस्वी को पड़ेगा भारी, होगी जांच

By एस पी सिन्हा | Updated: February 19, 2019 20:56 IST

मामले को गंभीरता से लेते हुए जेल आईजी वीरेंद्र भूषण ने बिरसा केंद्रीय कारा, होटवार के जेल अधीक्षक से पूछा है कि क्या आपने तेजस्वी यादव को लालू प्रसाद से मिलने की अनुमति दी थी? इस पर जेल अधीक्षक ने उन्हें बताया है कि उन्होंने तेजस्वी को मिलने की इजाजत नहीं दी थी।

Open in App

रांची स्थित रिम्स में इलाजरत चारा घोटाला के सजायाफ्ता राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव से बगैर जेल प्रशासन की अनुमति के 16 फरवरी (शनिवार) को उनके पुत्र तेजस्वी यादव का मिलना भारी पड सकता है। लालू प्रसाद यादव से मुलाकात के लिए शनिवार का दिन तय होता है, लेकिन तेजस्वी यादव ने नियमों की अनदेखी कर बिना इजाजत लिए ही लिए अपने पिता लालू यादव से मुलाकात की थी। इसे जेल प्रशासन ने गंभीरता से लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मामले को गंभीरता से लेते हुए जेल आईजी वीरेंद्र भूषण ने बिरसा केंद्रीय कारा, होटवार के जेल अधीक्षक से पूछा है कि क्या आपने तेजस्वी यादव को लालू प्रसाद से मिलने की अनुमति दी थी? इस पर जेल अधीक्षक ने उन्हें बताया है कि उन्होंने तेजस्वी को मिलने की इजाजत नहीं दी थी। उन्होंने कहा कि तेजस्वी को छोड दो अन्य लोगों को लालू प्रसाद यादव से मिलने की अनुमति दी थी। यह सुन आइजी ने जेल अधीक्षक को पूरे मामले की जांच कर रिपोर्ट देने को कहा है।

जेल आईजी ने बताया कि जेल से लालू प्रसाद यादव को इलाज के लिए रिम्स में भर्ती कराया गया है। वहां पर उनकी सुरक्षा की जवाबदेही जिला प्रशासन और पुलिस की है। ऐसे में लालू प्रसाद यादव की सुरक्षा में तैनात में सुरक्षाकर्मियों ने तेजस्वी को कैसे लालू प्रसाद यादव से मिलने दिया यह जांच का विषय है।

वहीं, जेल अधीक्षक अशोक चौधरी ने कहा है कि उन्होंने गार्ड पर कार्रवाई का भरोसा दिलाया गया है। उन्होंने कहा कि रिम्स में इलाज करा रहे लालू प्रसाद यादव की सुरक्षा की जिम्मेदारी बरियातू पुलिस की है। आईजी ने कहा कि एसएसपी को पत्र लिखकर वे लालू की सुरक्षा में हुई चूक के लिए जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी पर कार्रवाई करने के भी निर्देश दिया गया है।

जेल अधीक्षक की इजाजत के बिना कोई भी लालू प्रसाद यादव से मुलाकात नहीं कर सकता है। बताया जाता है कि कुछ खास परिस्थितियों में उनके परिवार के सदस्य या फिर उनके वकील जेल अधीक्षक से परमिशन लेकर लालू से मिल सकते हैं। लेकिन इसके लिए भी अनुमति आवशयक है। वहीं, लालू से मुलाकात के लिए सुबह 9 से दोपहर के 2 बजे तक का ही समय निर्धारित है। लिहाजा शाम साढे 4 बजे से लेकर रात लगभग 7 बजे तक लालू से हुई तेजस्वी की मुलाकात का मामला सुरक्षा व्यवस्था में बडी चूक है। इस संबंध में उचित कार्रवाई की जा रही है।

टॅग्स :तेजस्वी यादवलालू प्रसाद यादव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतबिहार में नीतीश कुमार अभी कर रहे खेला?, राजद विधायक फैसल रहमान से मिले मुख्यमंत्री, जाते-जाते तेजस्वी यादव से छिनेंगे विपक्ष नेता पद?

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं