लाइव न्यूज़ :

तेजस्वी यादव किससे करने जा रहे हैं शादी? कौन है आखिर उनकी दुल्हनियां, सामने आई ये जानकारी

By विनीत कुमार | Updated: December 8, 2021 11:56 IST

तेजस्वी यादव की शादी तय हो गई है। सूत्रों के अनुसार उनकी सगाई 9 दिसंबर को दिल्ली में हो सकती है। लालू परिवार की ओर से इस संबंध में अभी कुछ नहीं कहा गया है।

Open in App
ठळक मुद्देतेजस्वी यादव की शादी तय, दिल्ली में गुरुवार को होगी सगाई।सूत्रों के अनुसार तेजस्वी की होने वाली दुल्हन उनकी बचपन की दोस्त है।दुल्हन का परिवार मूल रूप से हरियाणा का है, लालू परिवार की ओर से अभी इस पर सस्पेंस बरता जा रहा है।

नई दिल्ली: लालू यादव और राबड़ी देवी के छोटे बेटे तेजस्वी यादव जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। मीडिया में सूत्रों के हवाले से ये खबर आई है। सूत्रों के मुताबिक सगाई का कार्यक्रम गुरुवार को है और यह दिल्ली में होगा। बिहार के इस बड़े राजनीतिक परिवार में कौन बहू बनकर आ रही है, इसे लेकर सस्पेंस बरकरार है। लालू परिवार की ओर से इस संबंध में कुछ नहीं कहा गया है।

तेजस्वी यादव की दुल्हन कौन होगी?

लालू यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव की 2018 में बेहद धूमधाम से शादी हुई थी। मीडिया में कई दिनों तक उसकी चर्चा रही। हालांकि, वह शादी अब तलाक के मुहाने पर है। ऐसे में छोटे बेटे की शादी किससे होगी, यह सभी जानना चाहते हैं।

फिलहाल सूत्रो के हवाले से आई खबरों के अनुसार तेजस्वी की शादी राजनीतिक परिवार से इतर सामान्य फैमिली की लड़की के साथ तय की गई है। ये भी बताया जा रहा है कि परिवार हाई प्रोफाइल नहीं है। सामने आई जानकारी के अनुसार दुल्हन ने पटना में पढ़ाई की है और उसकी उच्च शिक्षा दिल्ली से पूरी हुई है। 

बताया जा रहा है कि लड़की का परिवार मूल रूप से हरियाण का रहने वाला है। लड़की पहले से लालू परिवार के करीब रही है और परिवार में उसका आना-जाना रहा है। गौरतलब है कि इससे पहले लालू के बड़े बेटे तेजप्रताप की शादी बिहार के पूर्व सीएम दरोगा राय की पोती एश्वर्या राय से हुई थी।

तेजस्वी की शादी की होती रही है चर्चा

तेजस्वी यादव वर्तमान में राघोपुर सीट से विधायक हैं। वे 2015 से 2017 तक बिहार के उप मुख्यमंत्री भी रहे और उन्हें लालू की राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ाने वाले सबसे अहम चेहरे के तौर पर देखा जाता रहा है।

तेजस्वी क्रिकेटर भी रह चुके हैं और आईपीएल में दिल्ली डेयरडेविल्स की टीम से खेल चुके हैं। तेजस्वी की जहां तक शादी की बात है तो इसकी चर्चा होती रही है। तेजस्वी का हाल में शादी पर बयान भी सामने आया था। उन्होंने कहा था कि वे अपने माता-पिता की मर्जी से शादी करेंगे।

टॅग्स :तेजस्वी यादवलालू प्रसाद यादवतेज प्रताप यादवबिहार समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारतराष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टीः बाहुबली सूरजभान सिंह के छोटे भाई पूर्व सांसद चंदन सिंह नए अध्यक्ष?, पशुपति कुमार पारस ने किया ऐलान

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों