तेजस्वी यादव ने बिहार में कानून-व्यवस्था को लेकर बोला तीखा हमला, कहा- बिहार में संगठित तरीके से गुंडागर्दी और अपराध हो रहा है

By एस पी सिन्हा | Updated: March 24, 2026 17:23 IST2026-03-24T17:23:35+5:302026-03-24T17:23:42+5:30

तेजस्वी ने बताया कि उन्होंने इस संबंध में विधानसभा में भी पुख्ता आंकड़े पेश किए हैं। निशांत ने 2005 से पहले बिहार की कानून व्यवस्था  पर सवाल उठाया था। बिहार में चर्चा का विषय बने 'सम्राट चौधरी मॉडल' पर पूछे गए सवाल के जवाब में तेजस्वी ने कहा कि राज्य में कोई मॉडल नहीं चलने वाला है। 

Tejashwi Yadav launched a scathing attack regarding the law and order situation in Bihar, stating that hooliganism and crime are being perpetrated in an organized manner across the state | तेजस्वी यादव ने बिहार में कानून-व्यवस्था को लेकर बोला तीखा हमला, कहा- बिहार में संगठित तरीके से गुंडागर्दी और अपराध हो रहा है

तेजस्वी यादव ने बिहार में कानून-व्यवस्था को लेकर बोला तीखा हमला, कहा- बिहार में संगठित तरीके से गुंडागर्दी और अपराध हो रहा है

पटना: राजद के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने राज्य की कानून व्यवस्था पर निशांत कुमार के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि 2005 से 2025 के बीच बिहार में अपराध का ग्राफ तेजी से ऊपर गया है। उन्होंने कहा कि आप डेटा उठाकर देख लीजिए, बिहार में संगठित तरीके से गुंडागर्दी और अपराध हो रहा है। एनसीआरबी के आंकड़ों में भी बिहार की स्थिति चिंताजनक है। उन्होंने दावा किया कि पिछले दो दशकों में बिहार में अपराध की दर में भारी वृद्धि हुई है और वर्तमान सरकार जनता की समस्याओं को सुलझाने में पूरी तरह विफल रही है।

तेजस्वी ने बताया कि उन्होंने इस संबंध में विधानसभा में भी पुख्ता आंकड़े पेश किए हैं। निशांत ने 2005 से पहले बिहार की कानून व्यवस्था  पर सवाल उठाया था। बिहार में चर्चा का विषय बने 'सम्राट चौधरी मॉडल' पर पूछे गए सवाल के जवाब में तेजस्वी ने कहा कि राज्य में कोई मॉडल नहीं चलने वाला है। 

उन्होंने कहा कि जनता मौजूदा सरकार से त्रस्त है। गरीबी, बेरोजगारी और महंगाई ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है, ऐसे में किसी भी नए 'राजनीतिक मॉडल' का जनता पर कोई असर नहीं होने वाला। किसानों की समस्याओं का जिक्र करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि हाल ही में आए ओला-तूफान से किसानों की फसलें बर्बाद हो गई हैं, लेकिन सरकार की ओर से अब तक कोई राहत नहीं दी गई है।

उन्होंने बताया, "मैंने मुख्यमंत्री को इस संबंध में पत्र लिखा है और मांग की है कि किसानों को जल्द से जल्द मुआवजा दिया जाए। किसान पहले से ही तबाह हैं और सरकार उनकी सुध नहीं ले रही। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार के जदयू जॉइन करने और पार्टी के आंतरिक निर्णयों पर पूछे गए सवालों को तेजस्वी ने व्यक्तिगत बताते हुए टाल दिया। 

उन्होंने कहा कि यह उनकी पार्टी का आंतरिक मामला है और उनका अपना निर्णय है। इस पर किसी भी तरह की टीका-टिप्पणी करना उचित नहीं है। तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार की जनता इस वक्त डरी हुई और परेशान है। अपराध और भ्रष्टाचार ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है। उन्होंने दावा किया कि आने वाले समय में जनता इस कुशासन का जवाब देगी। राजद लगातार सड़क से सदन तक जनता की आवाज उठाती रहेगी।

Web Title: Tejashwi Yadav launched a scathing attack regarding the law and order situation in Bihar, stating that hooliganism and crime are being perpetrated in an organized manner across the state

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे