लाइव न्यूज़ :

बिहार: महारैली में बीजेपी पर जमकर बरसे तेजस्वी यादव, कहा - "ये लोग लीडर नहीं डीलर हैं"

By अंजली चौहान | Updated: February 25, 2023 16:14 IST

पूर्णिया में हो रही महारैली को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री तेजस्वी ने बीजेपी को घेरते हुए जमकर निशाना साधा है।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार में महागठबंधन की महारैली का आयोजन महारैली में डिप्टी सीएम तेजस्वी ने बीजेपी पर बोला हमला तेजस्वी ने कहा कि बीजेपी लीडर नहीं डीलर है

पूर्णिया: बिहार में भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ महागठबंधन ने हुंकार भरी है। महागठबंधन द्वारा आयोजित महारैली का शनिवार से शुभारंभ हो गया है। इस दौरान सीएम नीतीश कुमार, डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव, पूर्व सीएम जीतन राम मांझी, जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह, कांग्रेस, भाकपा, माकपा समेत अन्य पार्टियों के नेता मंच पर मौजूद हैं।

पूर्णिया में हो रही महारैली को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री तेजस्वी ने बीजेपी को घेरते हुए जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा, " ये बीजेपी के लोग लीडर नहीं है। भाजपा में कोई लीडर नहीं है, सब डीलर हो गए हैं।" तेजस्वी ने कहा कि इसलिए ये लोग देश के संविधान और लोकतंत्र को खत्म करना चाहते हैं। हम सांप्रदायिक शक्तियों से केवल लड़ेंगे नहीं बल्कि उन्हें सत्ता से बेदखल करने का काम करेंगे। 

महारैली में बीजेपी सरकार पर निशाना साधते हुए तेजस्वी ने कहा कि जब-जब बिहार लड़ता है तब-तब दिल्ली हिलता है। बीजेपी समाजवादी विचारधारा को खत्म करना चाहती है। नीतीश कुमार को धन्यवाद देना चाहते हैं कि आप डरे नहीं और आपने बीजेपी से लड़ने का काम किया। प्रधानमंत्री-मुख्यमंत्री बनने की कोई इच्छा नहीं है, बस 2024 में बीजेपी को हटाने और बाबा साहब के संविधान को बचाना लक्ष्य है। 

हमें देश बचाना है- लालू प्रसाद यादव 

पूर्णिया में महागठबंधन की जनसभा में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने भारतीय जनता पार्टी पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि हमें देश को बचाना है, बाबा साहब अंबेडकर के संविधान को बचाना है। बिहार और देश को आगे बढ़ाना है, अल्पसंख्यकों की रक्षा करनी है। उन्होंने कहा कि अब नरेंद्र मोदी की सरकार के जाने का समय आ गया है। 

टॅग्स :तेजस्वी यादवबिहारBJPनीतीश कुमारजेडीयूJDU
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया