बीजेपी सांसद के पैर धोकर पीने वाली घटना की तेजस्वी ने निंदा की, बोले- गरीब को धमकाया जा रहा है इस कदर
By भाषा | Updated: September 21, 2018 03:02 IST2018-09-21T03:02:46+5:302018-09-21T03:02:46+5:30
झारखंड में भाजपा सांसद निशिकांत दुबे मीडिया में आयी खबरों के कारण विवादों में घिरे थे। जिनमें पवन साह नाम के एक कार्यकर्ता को सार्वजनिक रूप से उनके पांव धोकर पीते हुए दिखाया गया था।

बीजेपी सांसद के पैर धोकर पीने वाली घटना की तेजस्वी ने निंदा की, बोले- गरीब को धमकाया जा रहा है इस कदर
पटना, 21 सितंबर: राजद नेता तेजस्वी यादव ने पड़ोसी राज्य झारखंड में भाजपा सांसद निशिकांत दुबे के पैर धोकर पीने की घटना की निंदा की। साथ ही उन्होंने दुबे पर अपने कार्यकर्ता के माध्यम से गोड्डा की एक अदालत में विभिन्न मीडिया संगठनों पर मुकदमा दर्ज करवाकर उन्हें डराने की कोशिश करने का आरोप लगाया।
तेजस्वी यादव ने गुरुवार को ट्वीट कर दुबे पर आरोप लगाया कि वह उनके पांव धोकर पीने वाले कार्यकर्ता के माध्यम से गोड्डा की एक अदालत में प्रमुख समाचार संगठनों पर मुकदमा दर्ज करवाकर उन्हें डराने की कोशिश कर रहे हैं।
दुबे बिहार के भागलपुर जिले के निवासी है जो झारखंड के गोड्डा से पिछले दो बार से सांसद हैं।
Instead of apologising for his shameful conduct BJP MP Nishikant Dubey (getting his dirty feet washed by a poor man who then drank that water) is bullying and trying to intimidate people in the media & social media through cases through his proxies. pic.twitter.com/Tnlo2S7zmO
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) September 20, 2018
दुबे इसी हफ्ते के शुरू में मीडिया में आयी खबरों के कारण विवादों में घिरे थे जिनमें पवन साह नाम के एक कार्यकर्ता को सार्वजनिक रूप से उनके पांव धोकर पीते हुए दिखाया गया था।
तेजस्वी ने आरोप लगाया कि दुबे इस शर्मनाक आचरण के लिए माफ़ी मांगने की बजाय गोड्डा की एक अदालत में साह के माध्यम से प्रमुख समाचार संगठनों पर मुकदमा दर्ज करवाकर उन्हें डराने की कोशिश कर रहे हैं।
So far the BJP was controlling media by controlling advertisers and through money. But now it seems it has decided to file police cases against media if it dares to question shameful acts of its MPs https://t.co/KLoHPcBZaX
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) September 20, 2018
तेजस्वी की इस टिप्पणी पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट के जरिए अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए आरोप लगाया कि ऐसा प्रतीत होता है कि पैसे और विज्ञापनदाताओं के जरिए मीडिया को नियंत्रित कर रही भाजपा ने अब अपने सांसद के कृत्य को प्रसारित और प्रकाशित करने की हिम्मत दिखाने वालों के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज करने का निर्णय लिया है।