लाइव न्यूज़ :

तेजस्वी यादव ने किया रूद्राभिषेक, शिव की शरण से होते हुए सरकार में शामिल होने की हो रही है तैयारी

By एस पी सिन्हा | Updated: August 8, 2022 15:58 IST

बिहार के संभावित सियासी उलटफेर के बीच पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के पटना स्थित 10 सर्कुलर रोड के आवास पर शिव मंत्रोच्चार से गूंजा। ऐसे कयास लग रहे हैं कि राबड़ी आवास पर शिव अराधना इसलिए हो रही है ताकि लालू परिवार एक बार फिर सत्ता में वापसी कर सके।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार में हो रहे सियासी उलटफेर के बीच तेजस्वी यादव ने आज भगवान शिव की पूजा अराधना की यह पूजा राबड़ी देवी के 7 सर्कुलर रोड स्थित आवास पर आयोजित हुई शिव रूद्राभिषेक में लालू परिवार के सदस्य शामिल हुए, इस दौरान बाहरी लोगों पर पाबंदी लगी थी

पटना: बिहार में सत्ता के समीकरणों में उलटफेर की सियासी चाल के बीच तेजस्वी यादव भगवान शिव की पूजा अराधना में लगे हैं। राबड़ी देवी के आवास पर आज रूद्राभिषेक हुआ। तेजस्वी यादव खुद भगवान शिव की अराधना करने बैठे थे।

पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के पटना स्थित 10 सर्कुलर रोड के आवास पर मंत्रोच्चार से गूंजता रहा। ऐसे में कहा जा रहा है कि क्या सत्ता में वापसी से पहले राबड़ी आवास में भगवान की अराधना की जा रही है?

वैसे भी लालू-राबड़ी परिवार में किसी शुभ काम से पहले पूजा-अराधना की परंपरा रही है। तभी ये अंदाजा लगाया जा रहा है कि शिव की अराधना के बाद तेजस्वी यादव सरकार में शामिल होने की तैयारी करेंगे। राबड़ी आवास में तेजस्वी यादव ने खुद रूद्राभिषेक किया, जबकि उनके बड़े भाई तेजप्रताप यादव पूजा में सहयोग कर रहे थे।

वहीं, तेजस्वी की पत्नी राजश्री खुद पूजा अनुष्ठान के सारे इंतेजाम करने में लगी थीं। पूरा लालू परिवार आज शिव आराधना में लीन रहा। राबड़ी आवास में आज सुबह से पार्टी के नेताओं के प्रवेश पर रोक लगी रही। पूजा में सिर्फ परिवार के लोग शामिल हुए।

उल्लेखनीय है कि राज्य के जो सियासी हालात हैं, उसमें ये लगभग तय हो गया है कि तेजस्वी यादव की सत्ता में वापसी हो सकती है। मंगलवार को बड़ा घटनाक्रम होने का अंदाजा लगाया जा रहा है।

कल ही राजद ने अपने विधायकों की बैठक बुलायी है। वहीं नीतीश ने भी जदयू विधायकों को बुलाया है तो कांग्रेस विधायक दल की बैठक भी कल ही होनी है। ऐसे में तेजस्वी की सत्ता में वापसी तय मानी जा रही है।

टॅग्स :तेजस्वी यादवराबड़ी देवीतेज प्रताप यादवपटनानीतीश कुमारआरजेडीजेडीयू
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया