लाइव न्यूज़ :

तेजस्वी यादव का दावा: भाजपा ने किया तय, 2020 के चुनाव में नीतीश कुमार नहीं होंगे CM का चेहरा

By एस पी सिन्हा | Updated: September 19, 2019 19:51 IST

उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने देश में छाई आर्थिक मंदी का एक कारण भादो भी बताया था. इसके अलावा उन्होंने बुधवार को ये भरोसा जताया था कि पितृपक्ष मेला के बाद बिहार में वाहनों की बिक्री में सुधार होगा.इसके बाद तेजस्वी यादव ने पलटवार किया है.

Open in App
ठळक मुद्देराजद नेता तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी पर जवाबी हमला बोला उन्होंने कहा कि भाजपा ने तय कर लिया है आगामी चुनाव में नीतीश कुमार सीएम का चेहरा नहीं होंगे

राजद नेता तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी पर जवाबी हमला बोला है. उन्होंने कहा कि मुझे स्पष्ट सूचना है कि भाजपा ने तय कर लिया है नीतीश कुमार 2020 के चुनाव में सीएम का चेहरा नहीं होंगे. तेजस्वी यादव ने गुरुवार को ट्वीट कर जदयू नेता को 'अफवाह महाशय' और भाजपा नेता को 'कुतर्क मास्टर' संबोधित किया. साथ ही उनके बयान पर तंज कसते हुए कहा है कि युवा घबराये नहीं, अगले 30 वर्ष में नौकरी मिल जायेगी.

तेजस्वी यादव ने आज यह साफ कर दिया कि वह किसी भी हाल में भाजपा और जदयू के साथ नहीं जा सकते. पार्टी के अल्संख्यक प्रकोष्ठ की बैठक में उन्होंने साफ कहा कि मेरे शरीर में लालू प्रसाद का रक्त है. मनुवादी या साम्प्रदायिक शक्ति से कोई समझौता नहीं कर सकता. जनादेश न मानने वालों के भी साथ नहीं जा सकते. तेजस्वी ने कहा कि देश में बेरोजगारी, गरीबी, मंगाई, आर्थिक मंदी पर बात नहीं होती है. लोगों को असल मुद्दे से भटकाया जा रहा है. संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग हो रहा है. लालू प्रसाद ने अपने विचार और सिद्धांत से समझौता नहीं किया. राज्य का वातावरण खराब करने वाले आरएसएस, बजरंगदल, विश्व हिंदू परिषद के नेताओं को बिहार आने की अनुमति नहीं दी. वहीं, तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर जदयू नेता पर हमला बोलते हुए लिखा- '15 साल राज करने के बाद भी अफवाह महाशय कह रहे हैं कि बिहार गरीब राज्य है. नीतीश सरकार स्वयं विफलताएं स्वीकार कर अपनी प्रचंड नाकामी की अपनी ही जुबानी गवाही दे रही है. बिहार में लोगों को नून-रोटी नसीब नहीं हो रही है और ये महोदय टीवी पर बिस्कुट-केक खाने की परिकथाएं सुना रहे हैं.

साथ ही एक अन्य ट्वीट में बीजेपी नेता पर निशाना साधते हुए कहा है कि 'बिहार के सबसे बड़े कुतर्क मास्टर सुशील मोदी कभी कहते हैं सावन-भादो की वजह से मंदी है. कभी कहते है पितृ पक्ष, कभी खरमास, कभी बाढ़-सुखाड़ तो कभी कानून व्यवस्था-प्राकृतिक आपदा की वजह से मंदी है. इनके बेतुके कुतर्कों का भावार्थ है कि युवा घबराए नहीं अगले 30 वर्ष में नौकरी मिल जाएगी.' 

तेजस्वी ने दूसरे ट्वीट में एक न्यूज चैनल का क्लिप अटैच करते हुए लिखा है 15 साल राज करने के बाद भी अफवाह महाशय कह रहे है कि बिहार गरीब राज्य है. नीतीश सरकार स्वयं विफलताएं स्वीकार कर अपनी प्रचंड नाकामी की अपनी ही जुबानी गवाही दे रही है. बिहार में लोगों को नून-रोटी नसीब नहीं हो रही है और ये महोदय टीवी पर बिस्कुट-केक खाने की परिकथाएं सुना रहे हैं. यहां बता दें कि उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने देश में छाई आर्थिक मंदी का एक कारण भादो भी बताया था. इसके अलावा उन्होंने बुधवार को ये भरोसा जताया था कि पितृपक्ष मेला के बाद बिहार में वाहनों की बिक्री में सुधार होगा.

टॅग्स :तेजस्वी यादवनीतीश कुमारसुशील कुमार मोदीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)आरजेडीजेडीयूबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी