लाइव न्यूज़ :

Tejashwi Yadav: 𝟏𝟓 अगस्त से देश के युवाओं को बेरोजगारी से आजादी दिलाएंगे, तेजस्वी की घोषणा

By धीरज मिश्रा | Updated: April 13, 2024 09:50 IST

Tejashwi Yadav: लोकसभा चुनावों को लेकर तमाम राजनीतिक पार्टियों के द्वारा मतदाताओं को लुभाने के लिए तमाम चुनावी वायदे किए जा रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देलोकसभा चुनाव के बीच बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम ने की घोषणा सरकार बनने पर इसी 𝟏𝟓 अगस्त से 30 लाख रिक्त पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया प्रारंभ शुरू हो जाएगी70 लाख नए पदों का सृजन किया जाएगा। यानि कुल 1 करोड़ युवाओं को नौकरी दी जाएगी

Tejashwi Yadav: लोकसभा चुनावों को लेकर तमाम राजनीतिक पार्टियों के द्वारा मतदाताओं को लुभाने के लिए तमाम चुनावी वायदे किए जा रहे हैं। इस कड़ी में बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने नई घोषणा की है। उन्होंने कहा कि सरकार बनने पर इसी 𝟏𝟓 अगस्त से 30 लाख रिक्त पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। 70 लाख नए पदों का सृजन किया जाएगा। यानि कुल 1 करोड़ युवाओं को नौकरी दी जाएगी। इस आने वाली रक्षाबंधन के दिन से गरीब परिवार की महिलाओं को प्रतिवर्ष 𝟏 लाख रुपए की सहायता राशि दी जाएगी।

गौर करने वाली बात यह है कि तेजस्वी यादवबिहार की 40 लोकसभा सीटों पर इंडी गठबंधन के साथ चुनावी मैदान में हैं। वह लगातार बिहार में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे हैं। तेजस्वी ने बीते दिनों पहले गया की रैली में कहा था कि मैं लंबे समय से नौकरी, महंगाई, गरीबी और बेरोज़गारी के बारे में बोल रहा हूं लेकिन प्रधानमंत्री जनमुद्दों और काम की बात का नोटिस ही नहीं लेते। उन्हें तो बस अपने मन की बात सुनानी है।10 वर्षों में उन्होंने बिहार को क्या दिया। अपने वादे पूरे क्यों नहीं किए। इन पर नहीं बोलते, वो मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए इधर-उधर की बातें करते है। बिहार की जनता बहुत समझदार है।

तेजस्वी ने आगे कहा कि बिहार ने मोदी को 40 में से 39 सांसद दिए। केंद्र में 10 साल से बीजेपी की सरकार, 17 साल से बिहार में सरकार, केंद्र में मंत्री हैं। दिल्ली में इनका शासन, पटना में इनका शासन प्रशासन है। सीबीआई, ईडी, आईटी और गोदी मीडिया के इनके साथ, बड़े पूंजीपति भी इनके साथ हैं। फिर बिहार के युवाओं को नौकरी देने, विशेष राज्य का दर्जा देने, विशेष पैकेज देने, बिहार में इंडस्ट्री लगाने के लिए और क्या चाहिए। इतने सांसद और डबल इंजन सरकार के बावजूद भी आप बिहार को कुछ ना देकर उलटा बिहारियों को ही भला-बुरा कहने बिहार आते हैं। 

टॅग्स :बिहारलोकसभा संसद बिललोकसभा चुनाव 2024लोकसभा चुनावतेज प्रताप यादवतेजस्वी यादवजेडीयूआरजेडीBJP
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया