Tejashwi Yadav Aurangabad Lok Sabha: 'लालू ने आडवाणी का रथ रोका, बीजेपी को बिहार में रोकेंगे' औरंगाबाद में बोले तेजस्वी यादव
By धीरज मिश्रा | Updated: April 10, 2024 13:16 IST2024-04-10T13:13:09+5:302024-04-10T13:16:04+5:30
Tejashwi Yadav Aurangabad Lok Sabha: बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव बुधवार को औरंगाबाद में थे। यहां उन्होंने एक रैली को संबोधित किया। तेजस्वी यादव ने कहा कि आज इतनी गर्मी होने के बावजूद भी आप इतनी भारी संख्या में आए हैं।

Photo credit twitter
Tejashwi Yadav Aurangabad Lok Sabha: बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव बुधवार को औरंगाबाद में थे। यहां उन्होंने एक रैली को संबोधित किया। तेजस्वी यादव ने कहा कि आज इतनी गर्मी होने के बावजूद भी आप इतनी भारी संख्या में आए हैं। आप लोगों का प्यार मिल रहा है। कड़ी धूप में आप लोग खड़े हैं बस मुझे जिताने के लिए। आज आप लोगों से अपील करने आया हूं और साथ में लालू जी का संदेश भी लेकर आया हूं। यहां से दो उम्मीदवार खड़े हैं। बताइए दोनों सीट हम जीतेंगे या नहीं। तेजस्वी यादव ने कहा कि भाजपा के जो प्रत्याशी हैं।
वह लगातार यहां से जीतते रहे हैं लेकिन आपके विकास के लिए कुछ नहीं किया। फिर भी वह जीत रहे हैं। इस बार औरंगाबाद की जनता ने ठाना है बदलाव लेकर आएंगे। आप सब लोगों के बीच नेता बनकर नहीं बेटा बनकर आएंगे। हम सभी वर्ग को सम्मान देना चाहते हैं। मेरा साथ दीजिए, मेरे पर विश्वास रखिए। आडवाणी जी का रथ लालू जी ने रोका, बीजेपी को बिहार में रोकेंगे। बिहार में भी सरकार बनाएंगे। भारत में भी सरकार बनाएंगे। एक एक वोट लालटेन को दीजिए। उन्होंने कहा कि अभय जी जेडीयू में थे। वह हमेशा से लालू जी की विचारधारा से प्रेरित थे। वह अपने घर लौटे हैं। हमारे चाचा पलट गए। हमने कहा था वह हमारे अभिभावक हैं।
आप देखिए 2020 का चुनाव चल रहा था। मैंने कहा था आप अपने भाई को मुख्यमंत्री बनाएंगे तो 10 लाख सरकार नौकरी देंगे। 17 महीने की सरकार में 5 लाख लोगों को सरकारी नौकरी दी। सोचिए पांच साल का मौका मिला तो, हम कितनी नौकरी देंगे। यह चुनाव रास्ता दिखाएगा यह तय होगा इसी चुनाव में किसकी सरकार बना रहे हैं। हमारी शक्ति बढ़ेगी। सुना है अमित शाह औरंगाबाद आ रहे हैं। अमित शाह कहते थे अब नीतीश कुमार के लिए रास्ते बंद हैं। मोदी जी नीतीश के लिए डीएनए जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया था।
कोई बात नहीं उन्होंने हमारा साथ छोड़ दिया। नीतीश को हाईजैक किया। उनकी लड़ाई लड़ने के काम उनका यह भतीजा करेगा। सभी को साथ लेकर जाएंगे। उन्होंने कहा कि मोदी जी फिर आएंगे फिर से फुसलाएंगे। बीजेपी बड़का झूठा पार्टी है। मोदी जी ने औरंगाबाद के युवाओं को कितना रोजगार दिया। पलायन महंगाई नहीं रोकी। फिर वह झूठ बोलेंगे।