लाइव न्यूज़ :

NDA गठबंधन पर तेजस्वी यादव का हमला, कहा-कुछ भी कर ले BJP बिहार में महागठबंधन ही जीतेगा

By एस पी सिन्हा | Updated: December 23, 2018 17:26 IST

बिहार में लोकसभा चुनाव की सीटों के बंटवारे को लेकर एनडीए की ओर सीट शेयरिंग के फॉर्मूले की औपचारिक घोषणा पर बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने तंज कसा है।

Open in App

विकासशील इंसान पार्टी के संस्थापक और निषाद विकास संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सन ऑफ मल्लाह मुकेश सहनी आज महागठबंधन में शामिल हो गए। तेजस्वी यादव और उपेन्द्र कुशवाहा की उपस्थिति में उन्होंने इस बात का एलान किया। मुकेश सहनी के शामिल होने पर तेजस्वी यादव ने कहा कि इनके आने हमारी ताकत बढी है। वहीं मुकेश सहनी ने भाजपा पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया। 

महागठबंधन से जुड़े सन ऑफ मल्लाह मुकेश सहनी

संवाददाता सम्मेलन में तेजस्वी यादव और मुकेश सहनी समेत रालोसपा प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा एवं पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी भी मौजूद रहें। तेजस्वी यादव ने इस अवसर पर कहा कि देश में इमरजेंसी लागू है और इस बिहार में एनडीए का खाता भी नहीं खुलेगा। उन्होंने कहा कि एनडीए में जो भी रहे हैं उनको सम्मान नहीं दिया गया है। हमारे गठबंधन में उन्हें सम्मान दिया जा रहा है।

बिहार में लोकसभा चुनाव की सीटों के बंटवारे को लेकर एनडीए की ओर सीट शेयरिंग के फॉर्मूले की औपचारिक घोषणा पर बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने तंज कसा है। तेजस्वी ने इसे भाजपा के घुटने टेक देने वाला फैसला बताया। तेजस्वी यादव ने कहा कि लोजपा और जदयू को 2 साल बाद प्रधानमंत्री मोदी से नोटबंदी पर सवाल पूछने का फायदा मिला। अब जनादेश चोरी के बाद भी भाजपा बिहार में इतनी मजबूत हुई कि 22 वर्तमान सांसद होने के बावजूद 17 सीट पर चुनाव लडेगी और 2 एमपी वाले नीतीश जी भी 17 सीट पर लडेंगे। अब समझ जाइये एनडीए के कितने पतले हालात हैं। 

यहां उल्लेखनीय है कि हाल ही में रालोसपा प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा के एनडीए में सीट बंटवारे को लेकर एनडीए से अलग हो गये है। बिहार में एनडीए का हिस्सा रही रालोसपा महागठबंधन में शामिल हो गई है। कुशवाहा लंबे समय से सीट बंटवारे को लेकर एनडीए से नाराज चल रहे थे। 

उपेन्द्र कुशवाहा ने रामविलास पासवान पर कसा तंज

वहीं, उपेन्द्र कुशवाहा ने कहा कि अब केन्द्र और बिहार सरकार की विदाई का समय आ गया है। उन्होंने लालू यादव की कमी खलने की बात कही और रामविलास पासवान पर तंज कसते हुए कहा कि एनडीए का खाता नहीं खुलने के डर से रामविलास जी ने राज्यसभा की सीट का चुनाव किया है। वे मौसम को सही तरह से पहचानते हैं। 

जबकि मुकेश सहनी ने भाजपा पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया और कहा कि हमने उनका हमेशा साथ दिया, लेकिन उन्होंने हमें कुछ नहीं दिया अब हम महागठबन्धन के साथ खडे हैं। उन्होंने कहा कि एनडीए 2 अंकों में सिमट जाएगी। उन्होंने कहा कि 7 जनवरी को माछ-भात का आयोजन करेंगे। सहनी ने नारा भी दिया- माछ-भात खाएंगे, महागठबन्धन को जिताएंगे। 

वहीं, इस पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा विधान पार्षद नवल किशोर यादव ने कहा कि मुकेश के एनडीए में शामिल न होने से कोई फर्क नहीं पडने वाला है।

इसबीच, रालोसपा प्रमुख उपेन्द्र कुशवाहा के महागठबंधन में शामिल होने पर पूर्व केंद्रीय मंत्री और महिला राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष कांति सिंह ने नाराजगी जताते हुए पत्रकारों से कहा कि आप लोग कुशवाहा से सवाल पूछिए कि वह महागठबंधन में आखिर कितना दिन रहेंगे? दरअसल, रोहतास जिला के नोखा में आयोजित एक कार्यक्रम में शनिवार को उपेंद्र कुशवाहा तथा कांति सिंह दोनों पहुंचे थे। जब कांति सिंह से पूछा गया कि कुशवाहा कह रहे हैं कि हम लोग एनडीए का बिहार में खाता भी नहीं खुलने देंगे तो इस सवाल पर कांति सिंह ने कहा कि उपेंद्र कुशवाहा खुद कितने दिन तक महागठबंधन में रहेंगे, ये तो बताएं।

बताते चलें कि पिछले लोकसभा चुनाव में काराकाट क्षेत्र से कांति सिंह राजद उम्मीदवार थी और उपेंद्र कुशवाहा ने उन्हें एक लाख से अधिक मतों से हराया था। इसबार उपेन्द्र कुशवाहा के महागठबंधन में शामिल होने पर कांति सिंह के लिए सीट की समस्या खडी होनेवाली है। ऐसे में कांति सिंह की नाराजगी राजद के लिए भारी पडने की संभावना जताई जाने लगी है।

टॅग्स :तेजस्वी यादवबिहारराष्ट्रीय रक्षा अकादमीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)आरजेडी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों