लाइव न्यूज़ :

तेजस्वी यादव ने जन्मदिन पर भाजपा से बिहार के लिए बतौर गिफ्ट मांगा विशेष राज्य का दर्जा

By एस पी सिन्हा | Updated: November 9, 2022 18:15 IST

तेजस्वी यादव ने अपने जन्मदिन पर कहा कि केंद्र सरकार भी हमारे बिहार मॉडल को अपना रही है। जन्‍मदिन पर उपमुख्यमंत्री ने भाजपा से बतौर गिफ्ट बिहार को स्पेशल स्टेटस देने की मांग की।

Open in App
ठळक मुद्देतेजस्वी यादव ने अपने जन्मदिन पर भी नहीं बख्शा भाजपा को, किया तीखा हमला भाजपा का काम सवाल करना है, हम बिहार में लोगों को नौकरी दे रहे हैं तो भाजपा बेचैनी हो रही हैशादी के बाद पहला जन्‍मदिन मना रहे तेजस्वी ने भाजपा से बतौर गिफ्ट बिहार के लिए स्पेशल स्टेटस मांगा

पटना: पटना में नियुक्ति पत्र बांटने के बाद उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि भाजपा का काम सिर्फ सवाल करना रह गया है। हम बिहार में लोगों को नौकरी देने लगे तो भाजपा को बेचैनी हो रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार भी हमारे मॉडल को अपना रही है। अपने जन्‍मदिन के दिन सुबह-सुबह तेजस्‍वी कार्यालय पहुंच गए। यहां जरूरी कागजात निपटाए।

उन्‍होंने कहा कि जिस तरह लेागों का स्‍नेह और आशीर्वाद मिल रहा है, वे अभिभूत हैं। उन्‍होंने कहा कि शादी के बाद यह पहला जन्‍मदिन है। इस वर्ष काफी जिम्‍मेदारी मिली। लोगों की जो अपेक्षा है उसपर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि मुझे जो जिम्मेवारी मिली है और जो लोगों का विश्वास है, उम्मीद है उस पर हम खरे उतरेंगे।

तेजस्वी यादव ने कहा कि मैं चाहता हूं कि लोगों की सेवा करने का ज्यादा से ज्यादा मौका मिले। हम चाहेंगे कि हम सभी लोगों का ध्यान रखें। मुझे हमेशा लोगों का प्यार और समर्थन मिला है। तेजस्वी ने कहा कि हम लाखों लोगों को नौकरी और रोजगार देने का काम कर रहे हैं। हम यही चाहते थे कि देश में बेरोजगारी की जो हालात है, उस पर नियंत्रण हो। जहां बेरोजगारी और महंगाई बढ़ती जा रही है उस दिशा में हम लोग काम करें।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार मुख्यमंत्री के नेतृत्व में पहल ही नहीं बल्कि गंभीरता से कदम उठा रही है। हम लगातार लोगों में नियुक्ति पत्र वितरण कर रहे हैं और बिहार सरकार की राह पर चलते हुए केंद्र सरकार ने भी वही काम शुरू कर दिया है। उन्‍होंने कहा कि वे जनता के बीच रहते हैं। हर दिन काम करते हैं। दिन कोई भी हो, वे काम को प्राथमिकता देते हैं। इसमें कोई समझौता नहीं करते।

'नायक' फिल्‍म के अभिनेता अनिल कपूर की तरह अस्‍पतालों में धावा बोलने की बात पर उन्‍होंने कहा कि फिल्‍म और वास्‍तविकता अलग है। लेकिन वे चाहते हैं कि सारे काम सही तरीके से हो। भाजपा की ओर से मिल रही शुभकामनाओं पर उन्‍होंने कहा कि भाजपा के लोग यदि गिफ्ट देना चाहते हैं तो बिहार को विशेष राज्‍य का दर्जा दे दें। यह हर बिहारी के लिए जरूरी है। वे भी बिहार के 12 करोड़ जनता में शामिल हैं। इसलिए यह बहुत जरूरी है कि विशेष राज्‍य का दर्जा मिल जाए।

टॅग्स :तेजस्वी यादवबिहारआरजेडीBJP
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया