लाइव न्यूज़ :

तेज प्रताप यादव तलाक विवाद के बीच बहन और जीजा के साथ पिता लालू से मिलने पहुंचे तेजस्वी यादव

By एस पी सिन्हा | Updated: November 10, 2018 18:37 IST

Open in App

10 नवंबर तेज प्रताप एवं ऐश्वर्या प्रकरण के बीच बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव अपने बीमार चल रहे पिता राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव से मिलने रांची स्थित रिम्स पहुंचे। उनके साथ उनकी बहन रागिनी और बहनोई ने भी लालू प्रसाद से मुलाकात की। कहा जा रहा है कि तेज प्रताप यादव के ऐश्वर्या राय के साथ तलाक के फैसले के बाद परिवार के लोग लालू से मिलकर उनका मार्गदर्शन ले रहे हैं। जानकारी के अनुसार अब भी तेज प्रताप और उनकी पत्नी ऐश्वर्या के बीच का विवाद नहीं थमा है।

तेज प्रताप के पारिवारिक विवाद के बीच पिछले कई दिनों से लालू प्रसाद यादव के स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव की खबरें आती रही हैं। आज लालू प्रसाद यादव से तेजस्वी यादव की मुलाकात को काफी अहम माना जा रहा है। उल्लेखनीय है कि पिछले शनिवार को तेज प्रताप यादव अपने पिता लालू यादव से मिले थे। तेज प्रताप और ऐश्वर्या के बीच तलाक की अर्जी के बाद तेज प्रताप लालू से मिलने आए थे, लेकिन उन्होंने अपने पिता की बात मानने से इनकार कर दिया था। 

तेज प्रताप का साफ कहना था कि जब पिता उनकी बात नहीं मान रहें हैं तो, वे पिता की बात क्यों मानें? ऐसे में तेज प्रताप के मसले पर परिवार में विवाद गहराता जा रहा है और पूरा परिवार सकते में है। लालू से मिलने के बाद तेज प्रताप अभी तक अपने घर नहीं पहुंचे हैं। हालांकि इस संबंध में रांची पहुंचे तेजस्वी यादव ने कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया। 

रिम्स में खबरों पर पल-पल नजर रख रहे लालू : लालू यादव चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता हैं और बीमारी की वजह से रांची के रिम्स में भर्ती हैं। सूत्रों की मानें तो रिम्स में लगी टीवी से वह तेज प्रताप यादव के बारे में दिखाई जा रही खबरों पर पल-पल नजर रख रहे हैं। बेटे के तलाक के मामले के चलते परेशान बीमार लालू का ब्लड प्रेशर बढ़ा हुआ है। लेकिन, पहले की तुलना में बेहतर है।

टॅग्स :लालू प्रसाद यादवतेज प्रताप यादवतेजस्वी यादव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतबिहार में नीतीश कुमार अभी कर रहे खेला?, राजद विधायक फैसल रहमान से मिले मुख्यमंत्री, जाते-जाते तेजस्वी यादव से छिनेंगे विपक्ष नेता पद?

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह