लाइव न्यूज़ :

तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार पर लगाया नौकरी नहीं देने का आरोप, कहा- फाइल रुकवा दी थी मुख्यमंत्री ने

By एस पी सिन्हा | Updated: November 3, 2024 16:09 IST

तेजस्वी यादव ने कहा कि मेरे स्वास्थ्य मंत्री रहते हुए विभाग में जो डेढ़ लाख नौकरी थी, उसकी फाइल अपने कैबिनेट में मुख्यमंत्री ने आने से रुकवा दिया। तब मैंने आपसे अनुरोध किया था कि स्वास्थ्य विभाग संबंधी जो मैंने फाइल तैयार की थी, उसे कैबिनेट में आने दीजिए।

Open in App

पटना:बिहार में नौकरी को लेकर पक्ष और विपक्ष के बीच जारी आरोप-प्रत्यारोप के बीच नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने स्वास्थ्य विभाग में हुई बहाली को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि मेरे स्वास्थ्य मंत्री रहते हुए विभाग में जो डेढ़ लाख नौकरी थी, उसकी फाइल अपने कैबिनेट में मुख्यमंत्री ने आने से रुकवा दिया। तब मैंने आपसे अनुरोध किया था कि स्वास्थ्य विभाग संबंधी जो मैंने फाइल तैयार की थी, उसे कैबिनेट में आने दीजिए। इसपर मुख्यमंत्री ने कहा था कि बाद में देखा जाएगा। तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से हाथ जोड़कर अपील की है कि उस फाइल को पास कराएं। 

उन्होंने कहा कि अगर नौकरी देने में समझ में नहीं आ रहा है तो तेजस्वी बैठा हुआ है, तेजस्वी से पूछिए कि कहां-कहां नौकरी मिलेगी। तेजस्वी यादव ने कहा कि कौन कहता था कि बिहार में नौकरी मिलेगा? यही नीतीश कुमार कहते थे कि बिहार में नौकरी कहां से देंगे? पैसा कहां से लाएगा तेजस्वी से पूछो, लेकिन सरकार में जब हम आए तो हमने यह करवाया। यह बात सही है कि नीतीश कुमार मुख्यमंत्री हैं, नाम उन्हीं का होगा। लेकिन करवाया किसने, यह सब कोई जानता है। हमारा जो प्रयोजन था नौकरी देने का वह हमने पूरा किया है। 

वहीं बिहार विधानसभा की चार सीटों पर हो रहे उपचुनाव को लेकर तेजस्वी यादव ने दावा किया कि चारों सीटें महागठबंधन के खाते में आ रही हैं। जनता का भरोसा नीतीश कुमार की सरकार से बिल्कुल उठ गया है। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रचार बहुत अच्छा चल रहा है और हम लोग चारों सीटों पर चुनाव जीतेंगे। उन्होंने कहा कि आज बिहार की स्थिति देख लीजिए, हमने 110 हत्या का डाटा आज पोस्ट किया है। बिहार में हालत क्या है, अपराधियों का पावर है। अपराधियों की दीपावली है लेकिन सरकार सब कुछ देख रही है। 

वहीं, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा यह नारा देने पर कि बंटोगे तो कटोगे, इसपर तेजस्वी यादव ने कहा कि इन लोगों का काम ही है सिर्फ नफरत फैलाना। ये लोग सिर्फ समाज में नफरत फैलाएंगे, शिक्षा पर बात नहीं करेंगे, स्वास्थ्य पर बात नहीं करेंगे, नौकरी पर बात नहीं करेंगे। लेकिन अब इन लोगों की पूरी चौकड़ी जनता समझ चुकी है। इन लोगों को सबक सिखाएगी।

टॅग्स :तेजस्वी यादवबिहारनीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया