लाइव न्यूज़ :

शादी के बंधन में बंधेंगे तेजस्वी, राजद में खुशी की लहर

By भाषा | Updated: December 8, 2021 19:42 IST

Open in App

पटना, आठ दिसंबर बिहार विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू प्रसाद के छोटे पुत्र तेजस्वी प्रसाद यादव के शादी के बंधन में बंधने की खबर आने पर बुधवार को राजद के नेताओं और कार्यकर्ताओं के बीच खुशी की लहर दिखी ।

बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री (32) तेजस्वी बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अपनी होने वाली जीवनसंगनी से सगाई करने वाले हैं।

तेजस्वी की सगाई किसके साथ हो रही र्है इसकी अभी तक अधिकारिक तौर पर इसका खुलासा नहीं किया गया है पर राजद सुप्रीमो के परिवार के सभी सदस्य सगाई के लिए दिल्ली में डेरा डाले हुए हैं।

मनेर विधानसभा क्षेत्र से राजद विधायक और राज्य के पार्टी मुख्य प्रवक्ता भाई वीरेंद्र ने कहा, ‘‘हम उत्साहित हैं। लालू-राबड़ी के नौ बच्चों में से केवल तेजस्वी ही बचे हैं शादी के लिए ।’’

वीरेंद्र ने लड्डू बांटकर प्रसन्नता व्यक्त की । उनका विधानसभा क्षेत्र लड्डु के लिये प्रसिद्ध है ।

वीरेंद्र ने जोर देकर कहा, ‘‘सगाई के बाद हम एक भव्य शादी की प्रतीक्षा कर रहे हैं। पूरा बिहार अपने प्रिय नेता की खुशी के क्षण में शामिल होना चाहेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया