लाइव न्यूज़ :

तेजस्वी, तेजप्रताप ने स्पुतनिक टीके लिए, राजग ने तंज किया

By भाषा | Updated: July 1, 2021 01:38 IST

Open in App

पटना, 30 जून कोविड-19 का टीका न लगवाने को लेकर बिहार में सत्तारूढ़ राजग की ओर से आलोचना झेल रहे राजद नेता तेजस्वी यादव के बुधवार को अपने बड़े भाई तेज प्रताप यादव के साथ रूसी स्पुतनिक-वी टीका लिए जाने पर राजग ने तंज किया है।

राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद के दोनों बेटों ने बुधवार को यहां मेदांता अस्पताल में स्पुतनिक टीके लिए।

बिहार विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी ने बाद में संवाददाताओं से बातचीत के दौरान कहा, ‘‘हमने स्पुतनिक टीका लिया, बहरहाल टीका, टीका होता है। इससे क्या फर्क पड़ता है कि वह भारतीय है या विदेशी।‘‘

वहीं, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जदयू के प्रवक्ता और पूर्व मंत्री नीरज कुमार ने कटाक्ष करते हुए कहा, ‘‘कोरोना टीकाकरण अभियान को काल्पनिक बताने वाले नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भी आखिकार आज टीका लगवा ही लिया।’’

पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं भाजपा सांसद सुशील कुमार मोदी ने कटाक्ष करते हुए कहा, ‘‘अच्छी बात है कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव और उनके बड़े भाई तेजप्रताप यादव ने काफी देर से ही सही कोरोना की वैक्सीन ले ली। दोनों भाइयों को अब राजनीतिक बातें भूल कर अपने माता-पिता को भी टीका लगवाने के लिए तैयार करना चाहिए।’’

सुशील मोदी ने ट्वीट कर कहा, ‘‘यदि लालू प्रसाद ने टीका लिया है तो यह जानकारी सार्वजनिक की जानी चाहिए ताकि राजद के लाखों समर्थकों को टीका लेने की प्रेरणा मिले। टीकाकरण को लेकर लोगों का भ्रम दूर करने में लालू परिवार सकारात्मक भूमिका निभा सकता है।’’

उन्होंने कहा कि तेजस्वी और तेजप्रताप यादव ने यदि निजी अस्पताल के बजाय पटना स्थित एम्स, आइजीआइएमएस या किसी अन्य सरकारी स्वास्थ्य केंद्र में कोरोना के टीके लिए होते तो जनता के बीच अच्छा संदेश जाता। तेजप्रताप स्वास्थ्य मंत्री रह चुके हैं। उन्हें उन निजी अस्पतालों की ब्रांडिंग से बचना चाहिए था जो गरीबों की पहुँच से बाहर हैं।

सुशील ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित कई अतिविशिष्ट व्यक्ति सरकारी संस्थानों में कोरोना के टीके ले चुके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं