लाइव न्यूज़ :

अपराधिक घटनाओं पर तेजस्वी ने कुमार पर साधा निशाना

By भाषा | Updated: January 17, 2021 01:06 IST

Open in App

पटना, 16 जनवरी राजद नेता तेजस्वी यादव ने शनिवार को आरोप लगाया कि बिहार में सत्तारूढ़ भाजपा-जदयू गठबंधन "डबल इंजन" के बजाय " ट्रबल (परेशान) इंजन" बन गया है।

विधानसभा में विपक्ष के नेता ने हालिया आपराधिक घटनाओं का हवाला देते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधा और कहा कि 15 साल तक सत्ता में रहने के बाद कुमार थक गए हैं और लाचार हो गए हैं जबकि भाजपा अधिक विधायक और दो उप मुख्यमंत्री होने के बावजूद परिवर्तन लाने में नाकाम रही है।

कुमार की शुक्रवार को एक अपराधिक घटना को लेकर पत्रकारों से बहस हो गई थी जिसकी पृष्ठभूमि में यादव ने यह टिप्पणी की है।

दरअसल, इंडिगो एयरलाइन्स के स्टेशन मैनेजर की हत्या के मामले में पुलिस के हाथ कुछ नहीं लगने को लेकर मुख्यमंत्री से सवाल किया गया था।

यादव ने कहा, " मैं कल सारण जा रहा हूं जहां मैं रूपेश कुमार सिंह (इंडिगो एयरलाइन्स के स्टेशन मैनेजर) के पुश्तैनी गांव जाऊंगा। उनके परिवार के सदस्यों का स्पष्ट रूप से राज्य सरकार में यकीन नहीं हैं और वे सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं। मुख्यमंत्री पुलिस की तरफ से ब्रीफिंग देने में व्यस्त हैं जो 72 घंटे बाद भी मामले को हल नहीं कर पाई।"

पूर्व उपमुख्यमंत्री ने यहां संवाददाता सम्मेलन में कुमार को लिखे पत्र की प्रतियां भी बांटी।

पत्र में यादव ने कहा है कि कृपया बिहार में अपराध पर लगाम लगाइए, अन्यथा राज्य के लोग आपको कभी माफ नहीं करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह