तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार पर साधा निशाना, कहा- अनुकंपाई मुख्यमंत्री की बात कोई नहीं सुनता
By एस पी सिन्हा | Updated: January 4, 2021 17:49 IST2021-01-04T17:30:02+5:302021-01-04T17:49:49+5:30
इससे पहले भी तेजस्वी यादव ने कानून व्यवस्था को लेकर नीतीश कुमार की निंदा की थी, वहीं एक बार फिर से उन्होंने ट्वीट कर मुख्यमंत्री को अपने निशाने पर लिया है।

तेजस्वी यादव और नीतीश कुमार। (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
पटना।बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बिहार में सरकार की कार्यशैली को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि अनुकंपा मुख्यमंत्री की बात उनकी कैबिनेट और गठबंधन के नेता ही नहीं बल्कि उनके अधीन प्रशासन और पुलिस के अधिकारी भी नहीं सुनते हैं। इसके साथ ही तेजस्वी यादव ने एक बार फिर से बिहार में बढ रहे अपराध को लेकर भी हमला बोला है।
तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर कहा कि, “बिहार में कानून व्यवस्था की इतनी बदहाल स्थिति है कि अपराधियों द्वारा आमजनों को कीडे-मकोडो की तरह मारा जा रहा है। सरकार गुंडो के सामने आत्मसमर्पण कर चुकी है। अनुकंपाई मुख्यमंत्री जी की उनकी कैबिनेट व गठबंधन के नेता ही नहीं, उनके अधीन प्रशासन व पुलिस अधिकारी भी नहीं सुनते। तेजस्वी यादव का आरोप है कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार केवल अपनी कुर्सी बचाने में जुटे हुए हैं, जबकि हकीकत यह है कि ना तो गठबंधन के नेता और ना ही उनकी कैबिनेट में शामिल मंत्री ही उनकी बात सुनते हैं।
प्रशासन और पुलिस अधिकारी भी अपनी मनमानी कर रहे हैं। सबको पता है कि बिहार के मुख्यमंत्री कितने निरीह बन चुके हैं। इसके पहले तेजस्वी यादव ने कृषि कानूनों को लेकर नीतीश सरकार पर सवाल खडा किया था। उन्होंने बिहार में 2006 के अंदर एपीएमसी एक्ट खत्म किए जाने के बाद किसानों की स्थिति नहीं सुधरने को लेकर राज्य सरकार पर निशाना साधा था। यहां उल्लेखनीय कि नीतीश कुमार ने कानून व्यवस्था को कायम रखने और अपराध पर विराम लगाने के लिए कई बार बैठकें की और जिले के डीएम व एसपी को दिशानिर्देश भी दिए। लेकिन कई जगहों पर वे फेल होते हुए दिखे। वहीं आज भी समस्तीपुर में दिनदहाडे होटल कारोबारी पर गोलियां बरसाई गयी है जिसके बाद उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
बिहार में कानून व्यवस्था की इतनी बदहाल स्थिति है कि अपराधियों द्वारा आमजनों को कीड़े-मकोड़ों की तरह मारा जा रहा है। सरकार गुंडो के सामने आत्मसमर्पण कर चुकी है।
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) January 4, 2021
अनुकंपाई मुख्यमंत्री जी की उनकी कैबिनेट व गठबंधन के नेता ही नहीं, उनके अधीन प्रशासन व पुलिस अधिकारी भी नहीं सुनते।
उधर, जदयू के प्रवक्ता नीरज कुमार ने दो ट्वीट करते हुए तेजस्वी यादव पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने लिखा कि “21वीं सदी का नास्त्रेदमस” अपनी कुंडली पर बैठा कुंडलीबाज, सरकार के भविष्य पर बोले जालसाज। ढोंगी, फरेबी की कैसी कशमकश, खुद को बताता 21वीं सदी का नास्त्रेदमस। उन्होंने आगे लिखा जाली के भीतर का भाषाई जाल को सुनो, पिंजरे के भीतर से दागी को सुनो। 26 साल में 26 सम्पति बनाने वाले को सुनो, बेच डाला, जिसने ईमान उस बदनाम की सुनो। भविष्यवाणी करता भ्रष्टाचारी के राजनैतिक जमात को सुनो, अपराधियों के पनाहगार अत्याचारी को सुनो। बता दें नास्त्रेदमस दुनिया के सबसे बडे भविष्यवक्ता थे, जिन्होंने 21वीं सदी में भारत के विश्वशक्ति बनने की भविष्यवाणियां की हैं।
आज एक आम बिहारी कहीं सुरक्षित नहीं है! अपने घर, दफ्तर और स्कूल में नहीं, सड़कों पर नहीं, अपने व्यवसाय में नहीं, कहीं सुरक्षित नहीं है!
— Rashtriya Janata Dal (@RJDforIndia) January 4, 2021
वहशी व्यभिचारी दरिंदे अपराधी सीना तान खुलेआम घूम रहे हैं और आम नागरिक डर सहम कर, अपने परिजनों की खैर मनाते किसी तरह बस जी रहे हैं!@NitishKumarpic.twitter.com/YOEkuFxvhq