लाइव न्यूज़ :

तेजस्वी को जातीय जनगणना की चिंता नहीं करनी चाहिए : सम्राट चौधरह

By भाषा | Updated: December 25, 2021 18:43 IST

Open in App

पटना, 25 दिसंबर बिहार सरकार के मंत्री और भाजपा नेता सम्राट चौधरी ने शनिवार को कहा कि विपक्षी राष्ट्रीय जनता दल (राजद) को अपने नेता तेजस्वी यादव द्वारा‘‘ जाति तोड़कर विवाह करने के बाद’’ जाति के आधार पर जनगणना कराने की मांग छोड़ देनी चाहिए।

चौधरी राज्य की नीतीश कुमार सरकार में पंचायती राज विभाग के मंत्री हैं। उन्होंने कहा, ‘‘बल्कि तेजस्वी यादव से पूछा जाना चाहिए कि वह किस समुदाय से संबंध रखते हैं- अपने माता-पिता के या पत्नी के।’’

बिहार सरकार के मंत्री ने यह टिप्पणी विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की हाल में उनकी बचपन की साथी रशेल आइरिस के साथ हुई शादी का संदर्भ देते हुए की। रशेल ने विवाह के बाद अपना नाम राजश्री रख लिया है।

चौधरी ने यह टिप्पणी तब की जब उनसे जाति के आधार पर जनगणना को लेकर उनकी पार्टी और मुख्यमंत्री कुमार की पार्टी जदयू के बीच मतभेद को लेकर सवाल किया गया।

उल्लेखनीय है कि राज्य विधानमंडल ने जाति के आधार पर जनगणना की मांग को लेकर दो बार प्रस्ताव पारित किया है जिसका भाजपा के सदस्यों ने भी समर्थन किया था लेकिन पार्टी, केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा इनकार के बाद असहज स्थिति की सामना कर रही है।

कुमार ने कुछ महीने पहले इसी मुद्दे पर एक प्रतिनिधिमंडल के साथ प्रधानमंत्री से मुलाकात की थी जिसमें तेजस्वी यादव भी शामिल थे। इस दौरान उन्होंने राज्य में जाति के आधार पर जनगणना की इच्छा प्रकट की थी।

चौधरी ने कहा कि उनकी राय है कि इस मुद्दे पर भाजपा और जदयू फैसला करेंगे क्योंकि दोनों सत्ता में साझेदार हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘खैर, उत्तर प्रदेश और बिहार के युवराजों ने जाति की दीवार तोड़ी है। इसलिए उनकी पार्टियों को जातिगत जनगणना की चिंता नहीं करनी चाहिए।’’ उल्लेखनीय है कि भाजपा नेता ने यह टिप्पणी परोक्ष रूप से समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर की जिनकी पत्नी दूसरी जाति से संबंध रखती हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं