लाइव न्यूज़ :

तेजस्वी ने अपने सरकारी आवास पर राजद कोविड केयर सेंटर की स्थापना की

By भाषा | Updated: May 19, 2021 23:49 IST

Open in App

पटना, 19 मई बिहार विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव ने निजी कोष से अपने सरकारी आवास पर ‘राजद कोविड केयर सेंटर’ की स्थापना की है ।

पटना शहर के पोलो रोड स्थित अपने सरकारी आवास पर 50 बेड के इस ‘राजद कोविड केयर सेंटर’ की तस्वीर साझा करते हुए तेजस्वी ने बुधवार को ट्वीट कर कहा, “ तमाम आवश्यक मेडिकल उपकरणों तथा खाने-पीने की निःशुल्क सुविधाओं से सुसज्जित ‘राजद कोविड केयर’ की स्थापना कर नियमानुसार इसे सरकार द्वारा अपनाने का अनुरोध और सौंपने का निर्णय किया है।”

बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और भाजपा से राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी ने ट्वीट कर आरोप लगाया “तेजस्वी प्रसाद यादव को सरकारी आवास के बजाय अवैध तरीके से पटना में अर्जित दर्जनों मकानों में से किसी को कोविड अस्पताल बनाना चाहिए था, जहां गरीबों का मुफ्त इलाज होता।” उन्होंने आरोप लगाया, “कांति देवी ने मंत्री बनने के बदले जो दो मंजिला भवन तेजस्वी यादव को गिफ्ट (तोहफा) किया था, उसमें या राबड़ी देवी के पास जो 10 फ्लैट बचे हैं, उनमें अस्पताल क्यों नहीं खोला गया।”

मोदी ने पूछा तेजस्वी यादव की दो बहनें एमबीबीएस डॉक्टर हैं और कोरोना संक्रमण के दौर में उनकी सेवाएं क्यों नहीं ली गईं?

भाजपा नेता ने कहा, “ यदि राजद नेतृत्व में गरीबों की सेवा के लिए तत्परता और गंभीरता होती तो अस्पताल शुरू करने के लिए पहले सरकार से अनुमति ली जाती और उसके मानकों का पालन किया जाता।”

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जदयू की प्रदेश प्रवक्ता सुहेली मेहता ने आरोप लगाया कि नेता प्रतिपक्ष का अपने सरकारी आवास को ही कोविड केयर सेंटर का नाम देकर सरकार को सुपुर्द करना हास्यास्पद है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित