लाइव न्यूज़ :

तेजस्वी ने राज्यपाल से मुलाकात की, कानून व्यवस्था को लेकर ज्ञापन सौंपा

By भाषा | Updated: January 19, 2021 00:33 IST

Open in App

पटना, 18 जनवरी बिहार विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव ने सोमवार को राज्यपाल फागू चौहान से मुलाकात कर राज्य की कथित तौर पर बदहाल कानून व्यवस्था और बढ़ते अपराध को लेकर ज्ञापन सौंपा।

बिहार की मुख्य विपक्षी पार्टी राजद के नेता तेजस्वी ने अपनी पार्टी के एक शिष्टमंडल के साथ सोमवार को राजभवन जाकर राज्यपाल से मुलाकात की और उन्हें एक ज्ञापन सौंपा।

बाद में, तेजस्वी ने पत्रकारों से कहा कि राज्यपाल ने उनके द्वारा ज्ञापन में उठाए गए मुद्दे को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक हस्तक्षेप करने का आश्वासन दिया है।

तेजस्वी ने दो पृष्ठों वाले अपने ज्ञापन में एनसीआरबी के आंकड़ों का हवाला देते हुए आरोप लगाया है कि 2005 से 2019 के बीच नीतीश कुमार के शासनकाल के दौरान संज्ञेय अपराध में दो गुना वृद्धि हुई है।

उन्होंने कहा कि एक निजी विमान कंपनी के स्थानीय प्रबंधक रूपेश सिंह की हत्या के पांच-छह दिन बीत जाने के बाद भी अपराधी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।

तेजस्वी ने आरोप लगाया कि विगत कुछ दिनों में लूट, डकैती, रंगदारी, बलात्कार, हत्या की घटना में बेतहाशा वृद्धि हुई है।

उन्होंने कहा, ‘‘हमारी मांग है कि रूपेश सिंह हत्याकांड की जांच का जिम्मा सीबीआई को सौंपा जाए। अपराध की घटनाओं को रोकने में नाकाम एवं अपराधियों को संरक्षण देने वाली सरकार को अविलंब बर्खास्त करने की अनुशंसा राष्ट्रपति से की जाए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है