लाइव न्यूज़ :

किरण भाई पटेल मामले में तेजस्वी का भाजपा पर हमला, अमित शाह के साथ फोटो दिखाकर पूछे तीखे सवाल

By रुस्तम राणा | Updated: March 17, 2023 18:21 IST

बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने मीडिया के सामने एक तस्वीर को साझा किया जिसमें राजद नेता ने दावा किया कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के साथ दिख रहा व्यक्ति किरण भाई पटेल है। 

Open in App
ठळक मुद्देतेजस्वी ने कहा, सुरक्षा एजेंसियां तो विपक्ष के नेताओं के पीछे पड़ी हैं लेकिन ये बहुत गंभीर मामला हैउन्होंने किरण भाई पटेल का बीजेपी के साथ साठगांठ होने का आरोप लगायाबिहार के डिप्टी सीएम ने इस मामले को देश की सुरक्षा में बड़ी चूक बताया है

पटना: पीएमओ का अधिकारी बताकर जम्मू-कश्मीर प्रशासन को झांसा देने वाले किरण भाई पटेल को लेकर बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने भाजपा से तीखे सवाल किए हैं। उन्होंने मीडिया के सामने एक तस्वीर को साझा किया जिसमें राजद नेता ने दावा किया कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के साथ दिख रहा व्यक्ति किरण भाई पटेल है। 

शुक्रवार को पटना में डिप्टी सीएम ने कहा कि देश की सरकार और सुरक्षा एजेंसिंयों को गौर करना चाहिए कि कैसे गुजरात का एक व्यक्ति पीएमओ (प्रधानमंत्री कार्यालय) का स्पेशल सेक्रेटरी बन जम्मू-कश्मीर में 4 महीने रहता है, सेना के अंतिम पोस्ट तक जाता है और सारी जरूरी जानकारी लेता है। ये सूरक्षा में बहुत बड़ी चूक है। 

उन्होंने कहा कि इस व्यक्ति का नाम किरण भाई पटेल है, ये भारतीय जनता पार्टी का सदस्य है और गृह मंत्री अमित शाह के साथ इसकी तस्वीर है। सुरक्षा एजेंसियां तो विपक्ष के नेताओं के पीछे पड़ी हैं लेकिन ये बहुत गंभीर मामला है। उन्होंने किरण भाई पटेल का बीजेपी के साथ साठगांठ होने का आरोप लगाया है।

किरण भाई पटेल को श्रीनगर में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वह खुद को प्रधानमंत्री कर्यालय का शीर्ष अधिकारी बताकर लंबे समय तक जम्मू और कश्मीर प्रशासन को झांसा देता रहा। इस शख्स को न केवल जम्मू-कश्मीर में जेड प्लस सिक्योरिटी कवर मिला बल्कि दौरों के लिए बूलेटप्रूफ महिंद्रा स्कॉर्पियों एसयूवी भी मुहैया कराई गई। 

सामने आई जानकारी के अनुसार गिरफ्तार ठग गुजरात से है। इस साल की शुरुआत में इस शख्स ने अपने श्रीनगर दौरे के दौरान कई अधिकारियों के साथ बैठकें भी की। इस संवेदनशील मामले में पुलिस उसे गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है। 

सामने आई जानकारी के मुताबिक पटेल का ट्विटर अकाउंट वेरिफाइड है और उसके एक हजार से अधिक फॉलोअर्स हैं। दिलचस्प ये है कि फॉलोअर्स की लिस्ट में भाजपा गुजरात के महासचिव प्रदीप सिंह वाघेला भी शामिल हैं। 

टॅग्स :तेजस्वी यादवबिहारBJPआरजेडीRJD
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं