लाइव न्यूज़ :

तेजस्वी ने बंगाल में रहने वाले बिहार के लोगों से तृणमूल के पक्ष में वोट देने को कहा

By भाषा | Updated: March 1, 2021 18:11 IST

Open in App

कोलकाता, एक मार्च पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में धर्मनिरपेक्ष दलों के बीच एकता कायम करने का प्रयास करते हुए राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव ने सोमवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से भेंट की और बिहार मूल के लोगों से सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील की।

राज्य सचिवालय में बनर्जी के साथ भेंट करके बाहर निकलने के बाद यादव ने कहा कि उनकी पार्टी की पहली प्राथमिकता पश्चिम बंगाल में भाजपा को आगे बढ़ने से रोकना है।

हालांकि उन्होंने पत्रकारों के इस सवाल का जवाब नहीं दिया कि राजद तृणमूल कांग्रेस के साथ गठजोड़ करके चुनाव लड़ेगा या नहीं। उन्होंने सिर्फ इतना कहा कि आगामी चुनाव ‘आदर्शों एवं मूल्यों’ को बचाने की लड़ाई होगी।

तेजस्वी ने कहा, ‘‘ हमारी पार्टी का रुख ममताजी को पूरा समर्थन देना है । ’’

उन्होंने बिहार के लोगों से बनर्जी की पार्टी के साथ खड़ा रहने की अपील की।

बदले में बनर्जी ने कहा कि उनके और जेल में बंद लालू प्रसाद के मन में ‘एक-दूसरे के प्रति सम्मान’ है।

बनर्जी ने कहा, ‘‘ जब हम लड़ रहे हैं... यह तेजस्वी भाई भी लड़ रहे है , हम साथ-साथ हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह