लाइव न्यूज़ :

ऐश्वर्या से तलाक के बाद अब लालू ने उठाया ये कदम, तेज प्रताप के दोस्तों पर रखी जाएगी नजर

By विकास कुमार | Updated: December 3, 2018 19:28 IST

परिवार के लोगों का मानना है कि तेजप्रताप के मित्र मंडली में ऐसे कुछ लोग हैं जो उन्हें लगातार परिवार और छोटे भाई तेजस्वी यादव के खिलाफ भड़काते रहे हैं। अब लालू यादव ने खुद आदेश दिया है कि उनके दोस्तों पर नजर रखी जाए।

Open in App

लालू प्रसाद यादव के घर में इस समय कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है। खुद लालू यादव इस वक्त रांची के बिरसा मुंडा जेल में बंद हैं और इन दिनों कई बिमारियों से ग्रसित बताये जा रहे हैं। वहीं लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप के पारिवारिक जिंदगी में तूफान आया हुआ है।  

इस बीच खबर है कि लालू प्रसाद यादव ने अपने परिवार के लोगों को तेजप्रताप के दोस्तों पर निगरानी रखने के आदेश दिए हैं। लालू का मानना है कि तेजप्रताप के दोस्त उन्हें भड़काने का प्रयास कर रहे हैं। उन दोस्तों पर लगातार नजर रखी जा रही है जो तेजप्रताप को आर्थिक और कानूनी मदद मुहैया करवा रहे हैं। 

तेजप्रताप तलाक की अर्जी दायर करने के बाद से ही घर और परिवार के लोगों से दूरी बनाये हुए हैं। पटना आने के बाद भी तेजप्रताप घर नहीं जा रहे हैं। अपने दोस्तों के घर तो कभी होटलों में रह कर अपना गुजारा कर रहे हैं। लालू यादव ने तेजप्रताप के उन दोस्तों को चिन्हित करने का आदेश दिया है जो उन्हें लगातार मदद कर रहे हैं जिसके कारण तेजप्रताप घर नहीं जा रहे हैं। 

परिवार के लोगों का मानना है कि तेजप्रताप के मित्रमंडली में ऐसे कुछ लोग हैं जो उन्हें लगातार परिवार और अपने भाई तेजस्वी यादव के खिलाफ भड़काते रहे हैं। अब लालू यादव ने खुद आदेश दिया है कि उनके दोस्तों पर नजर रखी जाए। 

तेजप्रताप यादव ने 2 नवंबर को अपनी पत्नी ऐश्वर्या राय के खिलाफ तलाक की अर्जी दायर की थी जिसके बुनियाद पर कोर्ट ने हाल ही में ऐश्वर्या को उनका पक्ष रखने के लिए नोटिस भेजा है। वहीं तेजप्रताप अपने तलाक के फैसले पर भी अडिग हैं। उन्होंने अपनी पत्नी पर मानसिक रूप से प्रतारित करने का आरोप लगाया था। 

टॅग्स :तेज प्रताप यादवलालू प्रसाद यादवतेजस्वी यादवराबड़ी देवीबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया