Tej Pratap Yadav Video: सावन से पहले शिव भक्ति में लीन लालू यादव के पुत्र तेज प्रताप, शिवलिंग से लिपटकर रुद्राभिषेक, देखें वीडियो
By सतीश कुमार सिंह | Updated: July 7, 2024 22:22 IST2024-07-07T22:07:28+5:302024-07-07T22:22:47+5:30
Tej Pratap Yadav Video: तेज प्रताप यादव ने एक वीडियो शेयर किया है। भगवान भोलेनाथ को पकड़कर रुद्राभिषेक कर रहे हैं।

photo-ani
Tej Pratap Yadav Video: राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के पुत्र और बिहार सरकार के पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव का अनोखा अंदाज हमेशा निराला होता है। सोशल साइट एक्स पर तेज प्रताप यादव ने एक वीडियो शेयर किया है। भगवान भोलेनाथ को पकड़कर रुद्राभिषेक कर रहे हैं। पंडित उन्हें जलाभिषेक करा रहे हैं। कैप्शन में लिखा है कि महादेव परम सत्य के प्रतीक हैं। महादेव को गले लगाने का अर्थ है स्वयं के सबसे गहरे, सबसे गहन पहलुओं को गले लगाना है। अराजकता के बीच शांति पाना महादेव को पाना है। कभी बासुंरी रूप में दिखते हैं। कई बार अलग-अलग रूप में दिखे हैं।
Mahadev is the symbol of ultimate truth. To embrace Mahadev is to embrace the deepest, most profound aspects of ourselves.
— Tej Pratap Yadav (@TejYadav14) July 7, 2024
To find peace in the midst of chaos is to find Mahadev.
🕉️🔱Har Har Mahadev🕉️🔱 @yadavtejashwi@RJDforIndia@yadavakhilesh@RahulGandhipic.twitter.com/aK5Ow9j7zq
तेज प्रताप यादव की शिव आराधना
— Umashankar Singh उमाशंकर सिंह (@umashankarsingh) July 7, 2024
pic.twitter.com/RiKczqBfb4
पुजारी जलाभिषेक और दुग्धाभिषेक कर रहे हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि तेज प्रताप ने शिवलिंग को प्रणाम किया और पुजारी के पैर भी छुए। उनकी भक्ति अटूट है। सोशल मीडिया पर लोग तारीफ कर रहे हैं। तेज कभी शिव तो कभी कृष्ण का रूप धर लेते हैं।