लाइव न्यूज़ :

तेजप्रताप यादव के समर्थकों और RJD के बाहुबली विधायक के समर्थकों के बीच चले जमकर लात-घूंसे, कई घायल 

By एस पी सिन्हा | Updated: March 2, 2019 02:22 IST

जहानाबाद के विधायक सुरेन्द्र यादव के आवास पर बाराती आई थी. जिसमें डीजे बजाया जा रहा था. इसी को लेकर तेजप्रताप के समर्थकों और बारातियों में विवाद हो गया. जो बाद में मारपीट में बदल गया और घंटों हंगामा जारी रहा. 

Open in App

बिहार की राजधानी पटना में लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव के समर्थकों और बारातियों के बीच मारपीट हुई है. बारात तेजप्रताप के पड़ोसी और गया के बेलागंज से राजद के बाहुबली विधायक सुरेंद्र यादव के आवास पर आई थी. घटना के वक्त आवास पर तेजप्रताप भी मौजूद थे. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराया. कहा जा रहा है कि कई लोगों को चोटें भी आई हैं.

बताया जाता है कि बारात के डीजे बजाने को लेकर पहले विवाद हुआ और फिर बात मारपीट तक पहुंच गई. तेज प्रताप यादव के बाउंसरों ने बारातियों की जमकर धुनाई कर दी. काफी देर तक तेजप्रताप के बॉडीगार्ड और बारातियों के बीच लात-घूंसे चलते रहे. 

दरअसल, जहानाबाद के विधायक सुरेन्द्र यादव के आवास पर बाराती आई थी. जिसमें डीजे बजाया जा रहा था. इसी को लेकर तेजप्रताप के समर्थकों और बारातियों में विवाद हो गया. जो बाद में मारपीट में बदल गया और घंटों हंगामा जारी रहा. 

मारपीट की खबर के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और दोनो पक्षों को समझा-बुझाकर शांत कराया. सचिवालय डीएसपी राजेश प्रभाकर ने बताया कि पुलिस घटना की जांच कर रही है और मामले में जो भी दोषी पाया जाएगा उसपर सख्त कार्रवाई होगी. 

मामला पटना की दो स्टैंड रोड का है जहां तेजप्रताप यादव का सरकारी आवास है. उनके बगल में ही राजद विधायक सुरेंद्र यादव का भी आवास है.

 

टॅग्स :तेज प्रताप यादवआरजेडीबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल