लाइव न्यूज़ :

जनता दरबार छोड़कर अचनाक मां राबड़ी देवी से मिलने पहुंचे तेज प्रताप यादव, पत्नी से तलाक पर दिया ये बयान

By एस पी सिन्हा | Updated: January 2, 2019 04:39 IST

वहीं, इस पल मां-बेटे के बीच भावुकता भी देखी गई. तेजप्रताप ने कहा कि मां हमेशा उनके समर्थन में रहीं हैं. उन्होंने कहा कि मां राबड़ी देवी उनके साथ हैं. मां उनकी हर जिद पूरी करती रहीं हैं.

Open in App

राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव आज जनता दरबार छोड़कर अचानक अपने छोटे भाई तेजस्वी यादव के सरकारी बंगले पर पहुंच गए और अपनी मां राबड़ी देवी को वहीं बुलाकर मुलाकात की. तेजस्वी यादव पटना के पांच देशरत्न मार्ग में रहते हैं, जहां बंद कमरे में राबड़ी देवी और तेजप्रताप के बीच मुलाकात हुई. हालांकि इस मुलाकात से तेजस्वी ने खुद को दूर रखा है.

वहीं, इस पल मां-बेटे के बीच भावुकता भी देखी गई. तेजप्रताप ने कहा कि मां हमेशा उनके समर्थन में रहीं हैं. उन्होंने कहा कि मां राबड़ी देवी उनके साथ हैं. मां उनकी हर जिद पूरी करती रहीं हैं. तेजस्वी के संबंध में कहा कि उनका भाई से कोई विवाद नहीं है. उन्होंने कहा कि वे तेजस्वी को आज ही मुख्यमंत्री घोषित करते हैं. पत्नी एश्वर्या से तलाक मामले पर कहा कि देानों के बीच अब कोई रिश्ता नहीं है. वे आगामी आठ तारीख को तलाक की सुनवाई के दौरान कोर्ट में अपना पक्ष रखेंगे. मुलाकात के बाद राबडी देवी भावुक हो गईं और कहा कि तेजप्रताप यादव ने उन्हें नए साल की बधाई दी. बताया जा रहा है कि राबड़ी देवी ने इस मुलाकात में तेजप्रताप को समझाने की कोशिश की. तेजप्रताप पत्नी एश्वर्या राय से तलाक लेने की जिद पर अड़े हैं. कहा जा रहा है कि यह बातचीत का अहम मुद्दा रहा. 

ऐश्वर्या के परिवार वालों ने मुङो बहुत प्रताड़ित किया

तेजप्रताप ने आरोप लगाते हुए कहा कि ऐश्वर्या के परिवार वालों ने मुङो बहुत प्रताड़ित किया है. उन लोगों ने मेरी पीछे सीआईडी छोड़वा दिया है.  मैंने कोर्ट में सारी बातें कही है. उन्होंने कहा कि एक दिन लोग यह बोलेंगे की तेज प्रताप सही था. 

टॅग्स :बिहारतेजस्वी यादवतेज प्रताप यादव
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं