लाइव न्यूज़ :

जनता दरबार में तेज प्रताप ने अपने ही पार्टी के नेताओं को लगाई फटकार, बोले-मामा कंस का वध किसने किया!

By एस पी सिन्हा | Updated: December 29, 2018 18:36 IST

पीड़ित ने तेज प्रताप से फरियाद की है कि उन्हें ऐसे आदमी से बचाया जाए क्योंकि शिकायत करने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।

Open in App

जनता दरबार लगा रहे राजद नेता तेज प्रताप यादव को अब अपने हीं दल के नेताओं के खिलाफ मिल रही शिकायतों से दो-चार होना पड रहा है। इससे राजद कार्यकर्ताओं और नेताओं की पोल खुलने लगी है। उनके पास अन्य तरह की शिकायतों के साथ-साथ राजद के नेता और कार्यकर्ताओं से जुडी शिकायतें भी सामने आ रही हैं। जिससे वे दल के कार्यशैली से परेशान दिखने लगे हैं। आज भी एक महिला ऐसी ही फरियाद लेकर तेजप्रताप के सामने हाजिर हुई। 

बताया जाता है कि महिला की शिकायत के बाद पूर्व स्वास्थ्य मंत्री ने भरोसा दिलाया कि आरोपी कोई भी हो, कार्रवाई जरूर होगी। एक महिला ने तेज प्रताप यादव के सामने फरियाद लगाई है कि लालू यादव और तेजस्वी यादव फैंस एसोसिएशन के नाम पर उन्हें धमकाया जा रहा है, लगातार प्रताडित किया जा रहा है। मामला पटना शहर के दीघा थाना क्षेत्र का है, जिसमें पीडित रामेश्वर पासवान और उनकी पत्नी ने आरोप लगाया कि तेजस्वी यादव फैंस एसोसिएशन नाम से एक संस्था चलाने वाला अमरेंद्र यादव लगातार पिछले 3 साल से उन्हें धमका रहा है। साथ ही जमीन हडपने की कोशिश हो रही है। महिला ने और भी कई संगीन आरोप लगाए। वह अमरेन्द्र यादव की तस्वीर लेकर आई थी। 

पीड़ित ने तेज प्रताप से फरियाद की है कि उन्हें ऐसे आदमी से बचाया जाए क्योंकि शिकायत करने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। हालांकि तेज प्रताप ने मामले को गंभीरता से सुनने के बाद कहा कि ऐसे किसी भी व्यक्ति को पार्टी में जगह नहीं मिलनी चाहिए जो पार्टी और पार्टी नेताओं के नाम पर लोगों को डरा-धमका रहा है। तेज प्रताप ने कहा कि वे खुद तेजस्वी यादव से मिलेंगे और उन्हें इस बात की जानकारी देंगे। उन्होंने कहा कि आरोपी कोई भी कार्रवाई जरूर होगी। जरूरत पडेगी तो वे खुद उसे थाना तक पहुंचाएंगे। यहां बता दें कि इससे पहले भी जनता दरबार में तेज प्रताप के सामने राजद नेताओं के कारनामों की फरियाद सामने आ चुकी हैं। 

टॅग्स :तेज प्रताप यादवबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया