लाइव न्यूज़ :

अपनी ही बोयी फसल काट रहे हैं लालू यादव, बेटों के बीच राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता पहुंची चरम पर

By विकास कुमार | Updated: December 24, 2018 16:27 IST

तेजप्रताप ने एलान किया है कि वो इस रैली में तेजस्वी यादव को भी आमंत्रित करेंगे। इसके अलावा अब तेजप्रताप जनता दरबार भी लगायेंगे। पार्टी के बड़े फैसलों में तेजप्रताप की मौजूदगी नहीं के बराबर है, ऐसे में आने वाले दिनों में दोनों भाइयों के बीच राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता अप्रत्याशित रूप से बढ़ सकती है।

Open in App

बिहार की सियासत में सबसे लंबे समय तक सबसे शक्तिशाली परिवार का तमगा रखने वाले लालू यादव के घर में बीते कुछ महीनों से उथल-पुथल मचा हुआ है। खुद लालू यादव चारा घोटाले में सजा काट रहे हैं और रेलवे टेंडर घोटाले में भी जांच जारी है। ईडी ने इस मामले में लालू परिवार के कई सदस्यों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जिसमें तेजस्वी यादव का भी नाम है। इसके अलावा लालू के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव के पारिवारिक जीवन में तूफान आया हुआ है। अपनी पत्नी को तलाक देने के मांग पर आज भी अडिग हैं और अब राजद का नेतृत्व संभालने के लिए गांधी मैदान में बड़ी रैली करने जा रहे हैं। 

तेजप्रताप की ललकार 

तेजप्रताप यादव इस रैली में आने वाले दिनों में विपक्ष को निशाने पर रखने के बहाने अपने भाई को ललकारने वाले हैं। लालू यादव के बाद तेजप्रताप खुद को उनका नेचुरल उतराधिकारी समझते हैं। लेकिन तेजस्वी यादव की वाक्पटुता और उनकी नेतृत्व क्षमता के आगे तेजप्रताप असहाय महसूस करते हैं। भाइयों में पार्टी पर वर्चस्व को लेकर जो खींचतान चल रही है, उसका असर पार्टी की कार्यप्रणाली पर भी देखने को मिला है। पार्टी में आज भी दो धड़े प्रत्यक्ष रूप से देखने को नहीं मिलता है क्योंकि तेजप्रताप का गुट तेजस्वी के सामने बहुत कमजोर स्थिति में है। ऐसा भी कह सकते हैं कि तेजप्रताप को पार्टी के भीतर कम लोगों का समर्थन प्राप्त है, इसके मुकाबले वो अपने दोस्तों से ज्यादा घिरे रहते हैं।

लालू यादव ने 1990 में बिहार की सत्ता संभालने के बाद अपने खास लोगों को तरजीह देना शुरू किया। लेकिन उन खास लोगों में भी सबसे खास इनके साले साधू यादव थे, जिन्होंने सत्ता के इर्द-गिर्द अपने राजनीतिक संबंधों की आड़ में व्यापार का एक पूरा नेटवर्क विकसित किया। बाद में इनका भी नाम बाढ़ घोटाले में आया। अपहरण उद्योग का जिम्मा लालू के खास शहाबुद्दीन ने संभाला, जिसका प्रसाद अधिकारियों से लेकर मंत्रियों तक बंटता था। साले से लेकर बेटों तक लालू यादव की राजनीति में उनके घरवालों का जितना दखल रहा, ऐसा किसी और क्षेत्रीय नेता के यहां देखने को नहीं मिलता है। 

लालू का परिवारवाद 

लालू यादव जब चारा घोटाले में पहली बार जेल गए तो उन्होंने अपनी अनपढ़ पत्नी को राज्य का कमान सौंपना उचित समझा। इस फैसले ने लोगों को हैरान कर दिया था। अपने परिवार को सत्ता कि मलाई का स्वाद चखाना एक दिन उनके परिवार में फूट डाल देगा, इसका अंदाजा शायद लालू यादव को भी नहीं था। अपने सालों को तो उन्होंने पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया लेकिन अपने बेटों को समझाना उनके बस में नहीं दिख रहा है। इसी चिंता में लालू की तबीयत बिगड़ती जा रही है। 

दोनों भाई अब आमने-सामने होंगे। तेजप्रताप ने एलान किया है कि वो इस रैली में तेजस्वी यादव को भी आमंत्रित करेंगे। इसके अलावा अब तेजप्रताप जनता दरबार भी लगायेंगे। पार्टी के बड़े फैसलों में तेजप्रताप की मौजूदगी नहीं के बराबर है, ऐसे में आने वाले दिनों में दोनों भाइयों के बीच राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता अप्रत्याशित रूप से बढ़ सकती है। 

टॅग्स :लालू प्रसाद यादवतेज प्रताप यादवतेजस्वी यादवबिहारराबड़ी देवी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा