लाइव न्यूज़ :

लालू से मिलने के बाद तेज प्रताप अज्ञात स्थान के लिए हुए रवाना, परिवार खोजने में जुटा

By भाषा | Updated: November 7, 2018 05:40 IST

लालू परिवार के करीबी सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि तेज प्रताप कहां हैं यह स्पष्ट नहीं हो पाया है क्योंकि वे किसी से फोन पर बात ही नहीं कर रहे हैं।

Open in App

राजद नेता तेज प्रताप यादव रांची में अपने पिता लालू प्रसाद से मिलकर बोधगया लौटने के बाद अज्ञात स्थान के लिए रवाना हो गए हैं। उनके परिवार के सदस्य उनका पता लगाकर उन्हें घर लाने के लिए प्रयासरत हैं।

गौरतलब है कि तेज प्रताप ने हाल में ही अपनी पत्नी ऐश्वर्या से तलाक लेने के लिये अदालत में अर्जी दायर की थी। दोनों की शादी तकरीबन छह महीने पहले हुई थी।

लालू परिवार के करीबी सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि तेज प्रताप कहां हैं यह स्पष्ट नहीं हो पाया है क्योंकि वे किसी से फोन पर बात ही नहीं कर रहे हैं। तेज प्रताप के बाबा काशी विश्वनाथ के दर्शन के लिए वाराणसी जाने की चर्चा की भी लालू के पारिवारिक सूत्रों ने पुष्टि नहीं की है।

बोधगया से राजद विधायक कुमार सर्वजीत ने बताया कि तेज प्रताप रांची से लौटने पर रविवार की रात्रि में बोधगया में एक होटल में ठहरे थे, लेकिन सोमवार को दोपहर वह पटना जाने की बात कहकर वहां से रवाना हो गए ।

सर्वजीत ने फोन पर बताया "मैंने रात के खाने पर पार्टी के अन्य नेताओं के साथ तेज प्रताप से रविवार को मुलाकात की थी। वे थके हुए दिख रहे थे। सोमवार को उन्होंने अलविदा कहते यह कहा कि वे घर लौट रहे हैं। मुझे केवल रॉयल रेजीडेंसी होटल से उनके प्रस्थान करने तक की ही उनके बारे में जानकारी है"।

राजद विधायक चंद्रिका राय की पुत्री और पूर्व मुख्यमंत्री दरोगा प्रसाद राय की पोती ऐश्वर्या राय से तेज प्रताप की शादी गत 12 मई को हुई थी । तेज प्रताप ने ऐश्वर्या से तलाक को लेकर गत शुक्रवार को अदालत में आवेदन दिया था जिसके बाद से उनके परिवार के सदस्य उन्हें अपने फैसले पर फिर से विचार करने के मनाने में लगे हुए हैं।

टॅग्स :तेज प्रताप यादवलालू प्रसाद यादवबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया