लाइव न्यूज़ :

तेजप्रताप यादव ने किया इमोशनल ट्वीट, लिखा-वो मेरा सबकुछ है

By स्वाति सिंह | Updated: May 8, 2019 14:41 IST

तेजप्रताप ने एक पोस्टर शेयर किया है जिसमें तेजस्वी यादव के साथ उनकी फोटो लगी है। इसके साथ ही इसपर लिखा है 'मेरा वो हिम्मत है, मेरा वो सहारा है, भाई मेरा मुझे मेरी जान से भी प्यारा है।

Open in App
ठळक मुद्देजहानाबाद की रैली में तेजप्रताप ने चेतावनी दी है कि अगर पार्टी में ऐसा ही चिलता रही तो वे विधानसभा चुनाव में भी हस्तक्षेप करेंगे।तेजप्रताप जहानाबाद में उनके समर्थक को टिकट न देने और सारण में उनके ससुर चंद्रिका राय को उम्मीदवार बनाने से नाराज हैं।

बिहार में जहां एक तरह लोकसभा चुनाव को लेकर गर्मागामी है। वही, दूसरी एक बार फिर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता तेजप्रताप यादव का भाई प्रेम जागा है। तेजप्रताप यादव ने बुधवार सुबह ट्वीट कर बताया है कि उनके और छोटे भाई तेजस्वी यादव में सबकुछ ठीक चल रहा है। 

तेजप्रताप ने एक पोस्टर शेयर किया है जिसमें तेजस्वी यादव के साथ उनकी फोटो लगी है। इसके साथ ही इसपर लिखा है 'मेरा वो हिम्मत है, मेरा वो सहारा है, भाई मेरा मुझे मेरी जान से भी प्यारा है। जब भी मुझपर कोई भी परेशानी आती है तो मेरा भाई तेजस्वी हमेशा उनके साथ होता है।'

जहानाबाद में तेजप्रताप ने तेजस्वी पर बोला था हमला

मंगलवार को जहानाबाद की रैली में तेजप्रताप ने चेतावनी दी है कि अगर पार्टी में ऐसा ही चिलता रही तो वे विधानसभा चुनाव में भी हस्तक्षेप करेंगे। दरअसल, तेजप्रताप जहानाबाद में उनके समर्थक को टिकट न देने और सारण में उनके ससुर चंद्रिका राय को उम्मीदवार बनाने से नाराज हैं। तेजप्रताप का कहना है कि पता नहीं किसके इशारे पर लोकसभा चुनाव में टिकट बंटवारा हुआ है। इसके लिए तेजस्वी दोषी नहीं हैं, लेकिन वे गलत लोगों से घिर गए हैं। तेजप्रताप के इस बयान पर राबड़ी देवी का कहना है कि दोनों भाई एक हैं और दोनों में कोई गलतफहमी नहीं है। 

तेजप्रताप को नहीं मिली जगह

तेजप्रताप को रविवार चुनाव प्रचार के लिए तेजस्वी के साथ गोपालगंज जाना था, लेकिन उन्हें हेलीकॉप्टर में जगह नहीं मिली। इससे नाराज तेजप्रताप घर लौट गए। 

लालू प्रसाद के खिलाफ साजिशः राबड़ी

पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने बिहार की जनता के नाम एक चिट्ठी लिखी है, जिसमें उन्होंने कहा है कि लालू को तानाशाहों द्वारा इसलिए प्रताड़ित किया जा रहा कि उन्होंने वंचित और उपेक्षित वर्गों के लड़ाई लड़ी।

टॅग्स :लोकसभा चुनावतेजस्वी यादवतेज प्रताप यादवलालू प्रसाद यादवबिहार लोकसभा चुनाव 2019आरजेडी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतबिहार में नीतीश कुमार अभी कर रहे खेला?, राजद विधायक फैसल रहमान से मिले मुख्यमंत्री, जाते-जाते तेजस्वी यादव से छिनेंगे विपक्ष नेता पद?

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है