लाइव न्यूज़ :

आज घर वापस लौटने का तेज़प्रताप ने माँ से किया वादा, ले सकते हैं यह बड़ा फैसला

By एस पी सिन्हा | Updated: November 23, 2018 08:38 IST

तेज प्रताप यादव अपनी निजी ज़िन्दगी में आये भूचाल को लेकर जबरदस्त चर्चा में हैं. एक तरफ उनके तलाक की अर्जी देने से परिवार नाखुश है वही दूसरी तरफ मान - मनव्वल भी चल रहा है. इस बीच उनको लेकर यह बड़ी खबर सामने आ रही है.

Open in App

पटना, 23 नवंबर: राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के परिवार की पहल अब रंग लाती दिख रही है. तेजप्रताप यादव और ऐश्वर्या राय के बीच सुलह की संभावना है. परिजनों की कोशिशों से उनके रुख में बदलाव दिख रहा है. वहीं, अब तक अपने फैसले पर अड़े तेजप्रताप भी पहले से कुछ नरम नजर आ रहे हैं. सूत्रों के मुताबिक फिलहाल वृंदावन में रह रहे तेजप्रताप यादव इलाहाबाद के संगम में गंगा स्नान करने के बाद घर लौट सकते हैं.

लालू-राबड़ी परिवार से जुड़े सूत्रों ने बताया कि फोन पर तेजप्रताप की बात मां राबड़ी देवी से हो रही है. तेजप्रताप ने अपनी मां को आश्वस्त किया है कि वह 23 नवंबर को पटना पहुंच जाएंगे. बताया जा रहा है कि तेजप्रताप ने अपने मथुरा निवासी दोस्त लक्ष्मण प्रसाद से कहा है कि परिवार में किसी भी सदस्य से उनका मनमुटाव नहीं है. तेजप्रताप ने तलाक के लिए पटना के कोर्ट में याचिका दायर की है, जिस पर 29 नवंबर को सुनवाई होगी. घर लौटकर लेंगे अंतिम फैसला तेजप्रताप की मां राबड़ी देवी ने भी भरोसा दिलाते हुए कहा था कि बेटा है मेरा तेज प्रताप घर तो आएगा ही.

परिवार में तेजप्रताप अपनी मां राबड़ी देवी से बेहद करीब हैं. ऐसी खबर है कि पटना लौटने के बाद तलाक के मामले पर आखिरी फैसला भी लेंगे. तेजप्रताप की सास पूर्णिमा राय ने चार दिन पहले ही राबड़ी देवी से पटना स्थित उनके आवास पर मुलाकात की थी. हालांकि, दोनों के बीच क्या बात हुई यह सामने नहीं आया. दूसरी ओर लालू प्रसाद यादव के समधी और कांग्रेस नेता जितेंद्र यादव के पुत्र राहुल भी सुलह का प्रयास कर रहे हैं.

टॅग्स :तेज प्रताप यादवलालू प्रसाद यादवराबड़ी देवी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतनिशांत कुमार ने कसा लालू-राबड़ी सरकार पर तंज, कहा- 2005 से पहले बिहार में कितने दंगे और हिंसा हुआ करते थे

भारतआखिर क्यों जनता से कट रहे लालू यादव?, होली दंगल बंद और अब रमजान में नहीं इफ्तार दावत?, राजद ने 20 साल पुरानी परंपरा तोड़ दी?

भारतआखिर क्यों विधायक फैसल रहमान पर कार्रवाई नहीं कर रहे तेजस्वी यादव?, 25 विधायक से होंगे 24?, मुख्य विपक्षी दल का दर्जा और नेता प्रतिपक्ष की कुर्सी?

भारतविधानसभा चुनाव हारे तो यूरोप निकले और राज्यसभा में पराजय होने पर कोलकाता पहुंचे?, शिवानंद तिवारी ने तेजस्वी यादव से कहा-पराजय से ज़्यादा बुरा मैदान छोड़ना?

भारतराज्यसभा चुनाव में हार, तेजस्वी ने फैजल पर एक्शन लिया तो नेता प्रतिपक्ष पद खतरे में?, कांग्रेस विधायक कुशवाहा ने कहा-दीपक यादव या मुकेश सहनी से बेहतर उम्मीदवार कौन?

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है