लाइव न्यूज़ :

तेज प्रताप ने लालू की रिहाई के लिए उठाया ये कदम, कहा-जबरन जेल में कैद रखा जा रहा है

By एस पी सिन्हा | Updated: December 26, 2018 20:26 IST

पटना में पार्टी के एक कार्यक्रम में पहुंचे तेजप्रताप ने कहा कि इतना ही नहीं तेज प्रताप ने लालू की रिहाई के लिए केन्द्र सरकार पर दबाब बनाने के लिए 9 दिसंबर को दिल्ली कूच करने की अपील भी की.

Open in App

राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने अपने विरोधियों को एक बार फिर चेताया है. साथ ही छोटे भाई तेजस्वी यादव के साथ अपने रिश्तों पर भी सफाई दी है. इतना ही नहीं, तेज प्रताप ने भाई-भाई में दरार की मनगढ़ंत कहानियों को चलाने वालों को खुले शब्दों में हड़काया है. उन्होंने बिना नाम लिए नीतीश सरकार पर भी निशाना साधा है. उन्होंने कहा है कि उनके पिता लालू प्रसाद को साजिश के तहत पहले झूठे मुकदमें में फंसाया गया और अब जबरन जेल में कैद रखा जा रहा है. 

पटना में पार्टी के एक कार्यक्रम में पहुंचे तेजप्रताप ने कहा कि इतना ही नहीं तेज प्रताप ने लालू की रिहाई के लिए केन्द्र सरकार पर दबाब बनाने के लिए 9 दिसंबर को दिल्ली कूच करने की अपील भी की. इस दौरान तेज प्रताप यादव ने बिहार सरकार पर कई गंभीर आरोप भी लगाये तेजप्रताप ने कहा की यहां ना तो कानून का राज है और ना ही शिक्षा स्वास्थ्य का बेहतर स्थिति अब तो आलम यह है की मैं खुद आधी रात में सुरक्षाकर्मियों के रहते कही आने जाने में डर लगता है. 

सरकार पर हमला करने के दौरान तेज प्रताप लालू यादव ने गरीब मजलूम लोगों को लेकर पूर्व में किये गए लालू के कामों को भी एक-एक कर गिनाया. दरअसल, पटना में पार्टी की युवा इकाई द्वारा एक दिवसीय धरना का आयोजन किया गया था जिसमें भाग लेने तेजप्रताप यादव पहुंचे थे. 

इससे पहले तेज प्रताप ने आज ट्वीट भी किया और कहा कि 'लोगों के मुदे छोड कुर्सी पर बैठे अपने आकाओं के इशारे पर भाई-भाई में दरार की मनगढ़ंत कहानियां चलाने वाले चंद लोग कान खोलकर सुन लें. मेरी लड़ाई किसान, महिला और नौजवानों को ठगने वाली जनविरोधी सरकार से है और इनके खिलाफ जंग लडूंगा और इन्हें परास्त भी करूंगा. रोक सको तो रोक लो...'

यहां बता दें कि तेज प्रताप ने इन दिनों राजद कार्यालय में जनता दरबार भी लगाना शुरू कर दिया है. इसी क्रम में उन्होंने फरियाद सुनने के दौरान जदयू पर जमकर हमला बोला था. उन्होंने कहा ​था कि जदयू के नेताओं को जनता की समस्याओं पर ध्यान नहीं है. वे बस लालू फैमिली को परेशान करने में लगे हैं. लेकिन, आने वाले चुनाव में जनता सबक सिखा देगी. 

उल्लेखनीय है कि तेज प्रताप लगभग डेढ माह तक गायब रहने के बाद एक बार फिर राजनीति की मुख्यधारा में आ गए हैं. उन्होंने फेसबुक लाइव करके भी विरोधियों को कडी चेतावनी दी थी. तब उन्होंने केवल विरोधी नेताओं को ही नहीं, ​बल्कि मीडिया तक को धमकी दे डाली थी. उन्होंने मीडिया की खबर लेते हुए कहा था कि 'चंद संघ व भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) समर्थकों' को अभी बिहार में जगलराज क्यों नहीं दिख रहा है?

टॅग्स :तेज प्रताप यादवलालू प्रसाद यादवनीतीश कुमारबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?