लाइव न्यूज़ :

इस वजह से टली तेज प्रताप यादव और ऐश्वर्या राय के तलाक मामले की सुनवाई

By एस पी सिन्हा | Updated: January 8, 2019 15:58 IST

बताया जाता है कि नए जज के पद संभालने के बाद ही बिहार के इस हाई प्रोफाइल मामले में सुनवाई होगी. मामले की सुनवाई पटना के फैमिली कोर्ट में हो रही है. 

Open in App

राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव और ऐश्वर्या राय के तलाक मामले की मंगलवार (8 जनवरी) होनेवाली सुनवाई टल गई है. जानकारी के मुताबिक, इस मामले को देख रहे जज का तबादला हो चुका है और नए जज ने अभी तक पद नहीं संभाला है. ऐसे में आज होने वाली सुनवाई पर संशय बरकरार है. 

बताया जाता है कि नए जज के पद संभालने के बाद ही बिहार के इस हाई प्रोफाइल मामले में सुनवाई होगी. मामले की सुनवाई पटना के फैमिली कोर्ट में हो रही है. 

तेज-ऐश्वर्या तलाक प्रकरण मामले में कोर्ट ने पिछली सुनवाई में तेजप्रताप यादव की तलाक अर्जी को मंजूर करते हुए सुनवाई की अगली तिथि 8 जनवरी को तय की थी. तेजप्रताप यादव की तलाक अर्जी को फैमिली कोर्ट ने मंजूर किया था और पत्नी ऐश्वर्या राय को नोटिस जारी किया था. संभावना जताई जा रही थी कि काफी लंबे समय अकेले-अकेले बिताने के बाद आज सुनवाई के दौरान दोनों पति-पत्नी की आमने-सामने मुलाकात होगी. 

उल्लेखनीय है कि तलाक की अर्जी दाखिल किये जाने के बाद तेज प्रताप यादव घर से बाहर-बाहर ही रह रहे हैं. इस बीच उन्होंने काफी समय तक ब्रज की गलियों में भी समय व्यतीत किया. 

तेजप्रताप यादव कई बार कह चुके हैं कि वह पत्नी ऐश्वर्या से तलाक लेने के अपने फैसले पर पूरी तरह अडिग हैं. वह कह चुके हैं कि पत्नी ऐश्वर्या से तलाक लिये जाने का अपना फैसला नहीं किसी भी कीमत पर बदल सकते. साथ ही उन्होंने कहा था कि मैं तलाक लेकर ही रहूंगा. मेरे इस फैसले को अब भगवान भी नहीं बदल सकते. साथ ही कहा था कि तलाक की अर्जी भी वापस नहीं लेंगे. 

ऐश्वर्या राय से तलाक लेने के अपने फैसले पर अडिग तेज प्रताप का मूड बना चुके तेज प्रताप यादव नववर्ष पर एक जनवरी को मां राबडी देवी से मिलकर आशीर्वाद लिया था. राबडी देवी के आवास 10 सर्कुलर रोड की जगह वह तेजस्वी के बंगले पांच देशरत्न मार्ग पर तेज प्रताप यादव ने मुलाकात की थी. 

एक जनवरी को राबड़ी देवी का 60वां जन्मदिन भी था. मुलाकात के बाद दोनों भावुक हो गये थे. मुलाकात के बाद पत्रकारों से बात करते हुए तेज प्रताप यादव ने कहा था कि तलाक के उनके फैसले पर उनकी मां राबड़ी देवी उनके साथ हैं. साथ ही उन्होंने पत्नी और ससुरालवालों से कोई संबंध नहीं रहने की भी बात कही थी.

टॅग्स :तेज प्रताप यादवबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव