लाइव न्यूज़ :

तेज प्रताप यादव के अड़ियल रवैये से गुस्साए ससुर चंद्रिका राय, उठाया ये बड़ा कदम

By एस पी सिन्हा | Updated: November 28, 2018 08:56 IST

इस प्रकरण में दोनों परिवार की तरफ से तलाक को रोकने की पूरी कोशिश की गई, लेकिन तेज प्रताप ऐश्वर्या से तलाक लेने के फैसले से पीछे नहीं हटे. वहीं, इस मामले में अब ऐश्वर्या के परिवार वालों ने भी फैसला ले लिया है.

Open in App

पटना, 28 नवंबर: राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बड़े 'लाल' तेज प्रताप के द्वारा अपनी पत्नी से तलाक का मामला उठाये जाने के बाद अब ऐश्वर्या का परिवार भी लालू परिवार से दूरी कायम करने लगा है. तेज प्रताप के द्वारा तलाक का मामला अदालत में ले जाए जाने के बाद काफी दिनों तक ऐश्वर्या की मां और पिता मामले का हल निकालने का प्रयास करते रहे.

लेकिन अब मामला बनता नही देख छह महीने पहले लालू प्रसाद यादव के घर बेटी की शादी करने वाले बिहार के पूर्व मंत्री चंद्रिका राय भी अब उनसे दूर होते दिखने लगे हैं. इसी कड़ी में आज पटना में हुई पार्टी के विधानमंडल दल की बैठक से ऐश्वर्या राय के पिता नदारद दिखे. जिसने इस बात का संकेत दिया कि वो भी अब लालू परिवार से अपना मोह भंग करने लगे हैं.

इस प्रकरण में दोनों परिवार की तरफ से तलाक को रोकने की पूरी कोशिश की गई, लेकिन तेज प्रताप ऐश्वर्या से तलाक लेने के फैसले से पीछे नहीं हटे. वहीं, इस मामले में अब ऐश्वर्या के परिवार वालों ने भी फैसला ले लिया है और परिवार के लोग कानूनी जानकारों की मदद से तेजप्रताप के आरोपों का जवाब देने में लगे हैं. पटना के व्यवहार न्यायालय में 29 नवंबर को को सुनवाई की तारीख है. इस बीच तेजप्रताप यादव के वकीलों ने ये कहा है कि तलाक की याचिका वापस लेने संबंधी कोई निर्देश नहीं है दूसरी ओर ऐश्वर्या का परिवार भी कानूनी लड़ाई लड़ने के मूड में है.

टॅग्स :तेज प्रताप यादवलालू प्रसाद यादवराबड़ी देवीतेजस्वी यादव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतबिहार में नीतीश कुमार अभी कर रहे खेला?, राजद विधायक फैसल रहमान से मिले मुख्यमंत्री, जाते-जाते तेजस्वी यादव से छिनेंगे विपक्ष नेता पद?

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं