लाइव न्यूज़ :

तेजप्रताप अपनी पत्नी ऐश्वर्या को गुजारा भत्ता के लिए हर माह देंगे 22 हजार रुपये, केस लड़ने के लिए भी देना होगा खर्च

By एस पी सिन्हा | Updated: December 25, 2019 04:14 IST

कोर्ट के आदेश के मुताबिक तेजप्रताप को इसके अतिरिक्त ऐश्वर्या राय को मुकदमा लडने का खर्च भी वहन करना होगा और उन्हें अलग से दो लाख रुपए देने होंगे.

Open in App
ठळक मुद्देऐश्वर्या राय के तलाक प्रकरण में आज पटना स्थित फैमिली कोर्ट में सुनवाई हुई, जिसमें कोर्ट ने ऐश्वर्या को अंतरिम गुजारा भत्ता देने का आदेश दिया है. तेजप्रताप यादव ने अपनी पत्नी ऐश्वर्या राय के साथ रहने से इन्कार करते हुए उनसे तलाक की अर्जी फैमिली कोर्ट में दी थी, जिसपर पत्नी ऐश्वर्या राय के गुजारे भत्ते के लिए कोर्ट ने आदेश दिया है.

राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बडे बेटे तेजप्रताप यादव को अब अपनी पत्नी ऐश्वर्या राय को को गुजारा भत्ता के रूप में पोषण और आवास के लिए 22 हजार रुपये प्रति महीने देना होगा. ऐश्वर्या राय के तलाक प्रकरण में आज पटना स्थित फैमिली कोर्ट में सुनवाई हुई, जिसमें कोर्ट ने ऐश्वर्या को अंतरिम गुजारा भत्ता देने का आदेश दिया है.

कोर्ट के आदेश के मुताबिक तेजप्रताप को इसके अतिरिक्त ऐश्वर्या राय को मुकदमा लडने का खर्च भी वहन करना होगा और उन्हें अलग से दो लाख रुपए देने होंगे.

यहां उल्लेखनीय है कि शादी के कुछ ही माह के बाद तेजप्रताप यादव ने अपनी पत्नी ऐश्वर्या राय के साथ रहने से इन्कार करते हुए उनसे तलाक की अर्जी फैमिली कोर्ट में दी थी, जिसपर पत्नी ऐश्वर्या राय के गुजारे भत्ते के लिए कोर्ट ने आदेश दिया है. इससे पहले ऐश्वर्या राय ने तेजप्रताप की मां और बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबडी देवी, पति तेजप्रताप यादव औेर उनकी बडी बहन मीसा भारती के खिलाफ घरेलू हिंसा का मामला दर्ज कराया है.

अभी हाल ही में ऐश्वर्या राय ने अपनी सास राबडी देवी पर दहेज के लिए प्रताडित करने और बाल खीच-खींचकर मारने और घर से बाहर निकालने का आरोप लगाया था. इसके बाद राबडी देवी की तरफ से भी एक काउंटर केस दर्ज कराया गया था, जिसमें ऐश्वर्या द्वारा उनपर हाथ उठाने और पीटने का आरोप लगाया गया था. इस आरोप को राजद विधायक शक्ति सिंह यादव ने सही ठहराया था.

वहीं, ऐश्वर्या के पिता चंद्रिका राय ने भी राबडी देवी पर गंभीर आरोप लगाया था और कहा था कि जो अपने घर की बहू को बेइज्जत करे वो बिहार की महिलाओं की क्या इज्जत करेगी? 

इससे पहले तेजप्रताप ने भी पत्नी ऐश्वर्या राय के खिलाफ बडा आरोप लगाया था और उनके साथ रहने से मना कर दिया था और कहा था कि हर हाल में तलाक लेकर रहेंगे. इस मामले की सुनवाई कोर्ट में चल रही है. जबकि अभी हाल ही में दर्ज किये गये मुकदमों में पुलिस के द्वारा अभीतक कोई कार्रवाई नही की गई है. सूत्रों के अनुसार पुलिस इस हाईप्रोफाईल मामले में चुप्पी साधे बैठी है.

इस मामले ऐश्वर्या राय के द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी में राबडी देवी के खिलाफ गैर जमानती धारायें लगाई गई हैं, जबकि ऐश्वर्या राय के खिलाफ दायर प्राथमिकी में सभी धारायें जमानती हैं. पुलिस मामले की छानबीन की बात कह रही है.

टॅग्स :तेज प्रताप यादवलालू प्रसाद यादव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतनिशांत कुमार ने कसा लालू-राबड़ी सरकार पर तंज, कहा- 2005 से पहले बिहार में कितने दंगे और हिंसा हुआ करते थे

भारतआखिर क्यों जनता से कट रहे लालू यादव?, होली दंगल बंद और अब रमजान में नहीं इफ्तार दावत?, राजद ने 20 साल पुरानी परंपरा तोड़ दी?

भारतआखिर क्यों विधायक फैसल रहमान पर कार्रवाई नहीं कर रहे तेजस्वी यादव?, 25 विधायक से होंगे 24?, मुख्य विपक्षी दल का दर्जा और नेता प्रतिपक्ष की कुर्सी?

भारतविधानसभा चुनाव हारे तो यूरोप निकले और राज्यसभा में पराजय होने पर कोलकाता पहुंचे?, शिवानंद तिवारी ने तेजस्वी यादव से कहा-पराजय से ज़्यादा बुरा मैदान छोड़ना?

भारतराज्यसभा चुनाव में हार, तेजस्वी ने फैजल पर एक्शन लिया तो नेता प्रतिपक्ष पद खतरे में?, कांग्रेस विधायक कुशवाहा ने कहा-दीपक यादव या मुकेश सहनी से बेहतर उम्मीदवार कौन?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया