लाइव न्यूज़ :

तेज प्रताप की राजनीतिक गतिविधि बढ़ने से पार्टी और उनके घर में बढ़ी बेचैनी, लालू परिवार में नहीं है 'ऑल इज वेल'

By एस पी सिन्हा | Updated: December 28, 2018 17:30 IST

बताया जाता है कि पत्‍नी ऐश्‍वर्या राय से तलाक लेने के उनके फैसले से परिवार में कोई सहमत नहीं है. इससे नाराज होकर वे काशी-वृंदावन चले गए थे. वहां से तलाक की अर्जी पर सुनवाई के दिन लौटे भी तो घर नहीं जाकर होटल में व दोस्‍तों के साथ रुके.

Open in App

राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बड़े पुत्र तेजप्रताप यादव को लेकर पार्टी के साथ-साथ लालू परिवार में भी "ऑल इज वेल" नहीं बताया जा रहा है. उनकी गतिविधी को लेकर पार्टी व परिवार में तनाव है. पत्‍नी ऐश्‍वर्या से तलाक की जिद को ले परिवार उनके खिलाफ है तो इधर राजनीति में उनकी सक्रियाता को बड़े नेताओं का साथ मिलता भी नहीं दिख रहा. पार्टी में भी उनकी भूमिका पर भी सवाल उठते दिख रहे हैं. बताया जाता है कि पत्‍नी ऐश्‍वर्या राय से तलाक लेने के उनके फैसले से परिवार में कोई सहमत नहीं है. इससे नाराज होकर वे काशी-वृंदावन चले गए थे. वहां से तलाक की अर्जी पर सुनवाई के दिन लौटे भी तो घर नहीं जाकर होटल में व दोस्‍तों के साथ रुके. उन्‍होंने राज्‍य सरकार से आने लिए अलग बंगले की मांग की. सरकार ने भी बंगला अलॉट कर दिया है. 

कहा जाता है कि पत्‍नी ऐश्‍वर्या के अपनी सास राबड़ी देवी के साथ रहने के कारण वे वहां नहीं जा रहे हैं. इस बीच उन्‍होंने राजनीतिक सक्रियता बढ़ा दी है. बीते दिनों वह अचानक पटना के राजद कार्यालय जा पहुंचे तथा वहां पिता व पार्टी प्रमुख लालू प्रसाद यादव की कुर्सी पर जा बैठे. इसके बाद उन्‍होंने पार्टी कार्यालय में मीडिया से बातचीत में कहा कि अगर जनता चाहेगी तो वे कमान संभाल सकते हैं. उन्‍होंने रोजाना जनता दरबार लगाने का ऐलान किया. इसके बाद वे लगातार जनता दरबार लगा रहे हैं. उनके द्वारा लगाए जानेवाले जनता दरबार में फरियादियों की संख्या बढ़ती जा रही है. हरेक व्यक्ति चाह रहा है कि उसकी समस्या का समाधान तेजप्रताप यादव के द्वारा लगाए गये जनता दरबार में हो जाय. 

तेजप्रताप यादव भी अपने पिता की तरह ऑन स्पॉट फैसला करते हैं और सम्बन्धित अधिकारियों को तुरंत फोन लगाते हैं. लेकिन गुरुवार को कुछ  इस तरह की घटना तेजप्रताप के जनता दरबार में घटी कि वे गुस्सा हो गये. अब तेजप्रताप ने पटना के फुलवारीशरीफ थानेदार की शिकायत करते हुए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पत्र लिखा है. 

इसमें उन्होंने थानेदार को उनसे ‘बदतमीजी’ करने लिए निलंबित करने की मांग की है. तेजप्रताप ने आरोप लगाया है कि एक जनप्रतिनिधि के साथ थानेदार ने उचित व्यवहार नहीं किया इसलिए उसको निलंबित किया जाए. तेजप्रताप ने कहा कि इस मामले में वे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से बात भी करेंगे. 

इस तरह तेज प्रताप यादव के पार्टी की कमान संभालने के बयान आने के बाद पार्टी में सियासी हलचल तेज हो गई है. वहीं, विपक्ष भी सक्रिय हो गया है. जदयू नेता ने ट्वीट कर लालू प्रसाद यादव के दोनों बेटों तेज प्रताप यादव और तेजस्वी यादव के बीच 'युद्ध' जैसी स्थिति की संभावना जताई है. 

हालांकि, तेज प्रताप यादव पहले भी कह चुके हैं कि वह अपने छोटे भाई को मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं. जदयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने ट्वीट कर कहा है कि कुरुक्षेत्र तैयार हो गया है. उन्होंने तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए कहा है कि वह सोशल मीडिया में 'तलवार' भांज रहे हैं. लेकिन, वह पार्टी की कमान संभालने की जिम्मेदारी मांगे जाने के बाद से भाई से नजर भी नहीं मिला पा रहे हैं. 

आगे उन्होंने लिखा है कि 'महाभारत' में भी 'वीर योद्धा' को 'कुरुक्षेत्र' में जाने से रोक दिया गया था. ऐसे में 'युद्ध' की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता.

टॅग्स :तेज प्रताप यादवलालू प्रसाद यादवजेडीयूआरजेडीबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं