लाइव न्यूज़ :

तेजप्रताप ने दिया निमंत्रण, राजद प्रदेश अध्यक्ष ने प्रशांत किशोर को बताया गंदी नाली के कीड़े जैसा

By एस पी सिन्हा | Updated: January 31, 2020 07:21 IST

राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने प्रशांत किशोर की तुलना गंदे नाली के कीड़े से की और कहा कि गंदे नाले से निकले पानी का इस्तेमाल पीने में नहीं किया जाता है और हमने जिसे गंदा मान लिया उसका इस्तेमाल नहीं करने वाले हैं.

Open in App
ठळक मुद्देजदयू के द्वारा पार्टी के उपाध्यक्ष प्रशांत किशोर को पार्टी से निष्कासित कर दिये जाने के बाद भाजपा और जदयू नेताओं के साथ ही राजद में महाभारत शुरू हो गई है. प्रशांत किशोर को तेजप्रताप ने राजद में आने का न्यौता दिया था, जिसके बाद पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने कहा कि वह एक गंदी नाली के कीड़े जैसे हैं और उन्हें राजद में किसी भी हाल में शामिल नहीं किया जाएगा.

जदयू के द्वारा पार्टी के उपाध्यक्ष प्रशांत किशोर को पार्टी से निष्कासित कर दिये जाने के बाद भाजपा और जदयू नेताओं के साथ ही राजद में महाभारत शुरू हो गई है. दरअसल, प्रशांत किशोर को तेजप्रताप ने राजद में आने का न्यौता दिया था, जिसके बाद पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने कहा कि वह एक गंदी नाली के कीड़े जैसे हैं और उन्हें राजद में किसी भी हाल में शामिल नहीं किया जाएगा. 

राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने प्रशांत किशोर की तुलना गंदे नाली के कीड़े से की और कहा कि गंदे नाले से निकले पानी का इस्तेमाल पीने में नहीं किया जाता है और हमने जिसे गंदा मान लिया उसका इस्तेमाल नहीं करने वाले हैं.

अब इस बयान से तेजप्रताप यादव नाराज हो गए हैं. तेजप्रताप यादव ने कहा कि जगदानंद को ऐसे बयान नहीं देने चाहिए. राजद में लालू प्रसाद यादव की विचारधारा चलती है वहां पर ऐसे शब्दों की कोई जगह नहीं है. इसके साथ ही उन्होंने नाराजगी जताते हुए जगदानंद के बयान की निंदा की.

वैसे यह कोई पहला मौका नहीं है जब तेजप्रताप को किसी पार्टी नेता पर गुस्सा आया हो. इससे पहले प्रदेश अध्यक्ष रहे रामचंद्र पूर्वे के खिलाफ तो तेजप्रताप ने मोर्चा तक खोल दिया था. भाई वीरेंद्र और शिवानन्द तिवारी के खिलाफ भी तेजप्रताप हमेशा से बोलते रहे हैं. हालांकि पार्टी ने कभी उनके खिलाफ किसी भी तरह की कोई कार्रवाई नहीं की. वहीं, तेजप्रताप यादव ने प्रदेश अध्यक्ष के बयान के बाद कहा कि राजद में प्रशांत किशोर का स्वागत है और पीके के लिए राजद के दरवाजे खुले हैं. 

हालांकि जगदानंद सिंह के बयान के बाद राजनीति तेज हो गई है. उनके बयान पर जदयू नेता अशोक चौधरी ने कहा कि जिसका राष्ट्रीय अध्यक्ष ही घोटाला के मामले में सजायाफ्ता हो और जेल में हो वो दूसरी पार्टी को कैसे गन्दा नाला कह सकते हैं? वहीं, जदयू नेता अजय आलोक ने कहा कि प्रशांत किशोर का चैप्टर जदयू में अब क्लोज हो गया है.

उन्होंने पीके को कोरोना वायरस बताते हुए कहा कि कोरोना वायरस को अब निकाल दिया गया है. पार्टी ने एक पागल को मौका दिया था. यहां बता दें कि प्रशांत किशोर और पवन वर्मा को पार्टी विरोधी बयान दिए जाने के आरोप में जदयू ने पार्टी से निष्कासित कर दिया था. जिसके बाद बिहार में बयानबाजी का दौर जारी है. जदयू नेताओं ने जहां प्रशांत किशोर और पवन वर्मा पर तंज कसा है वहीं भाजपा नेताओं ने भी तरह-तरह के बयान दिए हैं.

टॅग्स :बिहारप्रशांत किशोरजेडीयूआरजेडीतेज प्रताप यादव
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?