लाइव न्यूज़ :

भाजपा विधायक के कथित आरोपों से 'आहत' तहसीलदार ने जिलाधिकारी को लिखा खत

By भाषा | Updated: December 24, 2020 22:03 IST

Open in App

बलिया, 24 दिसंबर उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह द्वारा भ्रष्टाचार का कथित आरोप लगाए जाने से आहत एक तहसीलदार ने जिलाधिकारी को पत्र लिखकर किसी दूसरी जगह तैनाती देने और संपूर्ण सेवाकाल में हासिल की गई संपत्ति की जांच कराने का आग्रह किया है।

बैरिया तहसील के तहसीलदार शिवसागर दुबे ने जिलाधिकारी को लिखे पत्र में कथित तौर पर कहा है कि बैरिया क्षेत्र से भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह ने बृहस्पतिवार सुबह फोन कर उन्हें ‘भ्रष्टाचारी’ कहा।

दुबे ने पत्र में कहा कि वह विधायक के आरोप से बहुत आहत हैं और करीब 31 वर्ष के सेवाकाल में किसी ने भी उनके साथ ऐसा बर्ताव नहीं किया था।

उन्होंने लिखा है कि तहसीलदार एक महत्वपूर्ण पद है जिसमें भ्रष्टाचार करने का मौका है इसलिए उन्हें ऐसे पद पर तैनाती दे दी जाए जहां भ्रष्टाचार करने का कोई अवसर ही ना हो।

तहसीलदार ने पत्र में जिलाधिकारी से यह भी अनुरोध किया है कि वह उनकी संपत्ति की जांच करा लें और अगर कहीं से भी लगे कि उन्होंने भ्रष्टाचार किया है तो उन्हें अनिवार्य सेवानिवृत्ति दे दी जाए।

उधर, भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह ने संवाददाताओं से बातचीत में बैरिया के तहसीलदार पर स्वेच्छाचारी होने का आरोप लगाते हुए कहा ‘‘उनकी गलत कारगुजारियों के कारण सरकार की बदनामी हो रही है और समाज में अशांति फैलने की आशंका बढ़ती जा रही है। ’’

सिंह ने कहा कि तहसीलदार ने भरतछपरा गांव में दो माह पहले राजस्व विभाग द्वारा भूमि की पैमाइश के बाद गाड़े गए पत्थरों को बिना किसी नोटिस के निकलवा कर फेंक दिया जिससे इलाके में अशांति की आशंका बढ़ गई है।

विधायक ने कहा कि उन्होंने तहसीलदार को समझाया था लेकिन उन्होंने दबाव बनाने के लिए जिलाधिकारी को पत्र लिख दिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर