लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में तहसीलदार, चतुर्थ श्रेणी के दो कर्मचारी रिश्वत मामले में गिरफ्तार

By भाषा | Updated: August 12, 2021 17:51 IST

Open in App

ठाणे, 12 अगस्त भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की नवी मुंबई इकाई ने बृहस्पतिवार को कहा कि पड़ोसी रायगढ़ जिले के मुरुद के तहसीलदार और चतुर्थ श्रेणी के दो कर्मचारियों को कथित तौर पर 15,000 रुपये की रिश्वत मांगने और स्वीकार करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

एसीबी ने एक बयान में कहा कि तीनों के खिलाफ मुरुद पुलिस थाने में भ्रष्टाचार निरोधक कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है।

बयान में कहा गया कि तीन आरोपियों की पहचान तहसीलदार गमन रामजी गावित (53) और चपरासी सदाशिव वालांज (52) और रामनाथ पाटिल (47) के रूप में हुई है।

आरोपी ने भूमि अभिलेखों में कुछ बदलाव करने के लिए शिकायतकर्ता से 15,000 रुपये की मांग की। इसके बाद शिकायतकर्ता ने भ्रष्टाचार रोधी एजेंसी की नवी मुंबई इकाई से संपर्क किया और अपनी शिकायत दर्ज कराई।

इसके आधार पर एसीबी अधिकारियों ने बुधवार शाम को मुरुद तहसील कार्यालय में जाल बिछाया और तहसीलदार की ओर से वालंज द्वारा दिए गए निर्देश के अनुसार पैसे लेते हुए पाटिल को दबोच लिया। मामले की जांच जारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित