लाइव न्यूज़ :

तहसीलदार एवं राजस्व निरीक्षक एक लाख रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

By भाषा | Updated: March 25, 2021 01:03 IST

Open in App

जयपुर, 24 मार्च भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के एक दल ने बुधवार को पिंडवाडा के राजस्व निरीक्षक परबत सिंह को एक लाख रुपये की कथित रिश्वत लेते गिरफ्तार किया। यह जानकारी ब्यूरो के एक वरिष्ठ अधिकारी ने दी।

अधिकारी ने बताया कि आरोपी परबत सिंह द्वारा रिश्वत की राशि पिंडवाडा के तहसीलदार कल्पेश कुमार जैन के लिए लेने की बात स्वीकार करने पर जब ब्यूरो की टीम तहसीलदार के निवास पर उसे गिरफ्तार करने पहुंची तो तहसीलदार ने अपने घर के दरवाजे बंद करके भीतर करीब 15-20 लाख रुपये की भारतीय मुद्रा जलाकर खुर्द बुर्द करने का प्रयास किया। उन्होंने बताया कि तहसीलदार को गिरफ्तार कर लिया गया है।

ब्यूरो के महानिदेशक भगवान लाल सोनी ने बताया कि आरोपी तहसीलदार कल्पेश जैन ने परिवादी से पिंडवाडा में प्राकृतिक पैदावार आवंला छाल का ठेका दिलवाने की एवज में राजस्व निरीक्षक परबत सिंह के मार्फत एक लाख रुपये की राशि की मांग की थी।

उन्होंने बताया कि आरोपी परबत सिंह को परिवादी से एक लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि मामले में तहसीलदार कल्पेश कुमार जैन की संलिप्तता पाये जाने पर जब ब्यूरो का दल उसे गिरफ्तार करने पहुंचा तो उसने अपने घर का दरवाजे बंद करके भीतर रखी करीब 15-20 लाख रुपये की राशि को गैस के चूल्हे पर जलाने का प्रयास किया। उन्होंने बताया कि दल ने स्थानीय पुलिस की मदद से घर में प्रवेश किया।

उन्होंने बताया कि तहसीलदार के निवास पर तलाशी में एक लाख 50 हजार रुपये बरामद किये गये। उन्होंने बताया कि आरोपी तहसीलदार कल्पेश कुमार जैन को भी मामले में गिरफ्तार कर लिया गया है।

उन्होंने बताया कि आरोपियों के निवास एवं अन्य ठिकानों की तलाशी जारी है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह