लाइव न्यूज़ :

तहसीलदार ने भाजपा नेता पर लगाया अभद्रता करने का आरोप

By भाषा | Updated: March 10, 2021 14:04 IST

Open in App

फतेहपुर (उप्र), 10 मार्च फतेहपुर जिले की बिंदकी के तहसीलदार ने भाजपा के एक नेता पर अभद्रता करने और मारपीट करने का आरोप लगाया है।

बिंदकी कोतवाली के कार्यवाहक प्रभारी निरीक्षक (एसएसआई) आशुतोष सिंह ने बुधवार को बताया कि बिंदकी तहसील में कार्यरत तहसीलदार गणेश प्रसाद ने मंगलवार की शाम भाजपा नेता अवधेश मिश्रा और उनके कुछ साथियों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने, अभद्रता और मारपीट करने के आरोप में एक प्राथमिकी दर्ज करवाई है।

उन्होंने बताया कि प्राथमिकी में तहसीलदार ने आरोप लगाया है कि भाजपा नेता और उनके समर्थक ने मंगलवार को पंचायत निर्वाचन नामावली में नए नाम दर्ज करवाने का दबाव डाला और ऐसा न करने पर उनके साथ अभद्रता और मारपीट की।

एसएसआई ने बताया कि आरोपी नेता की पत्नी ने भी तहसीलदार पर ऐसे ही आरोप लगाकर तहरीर दी है। दोनों पक्षों के आरोपों की जांच की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित