लाइव न्यूज़ :

तहरीक-ए-हुर्रियत के चेयरमैन मोहम्मद अशरफ सहरेई का निधन

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: May 5, 2021 16:00 IST

मोहम्मद अशरफ सहरेई को पिछले मंगलवार को तबीयत खराब होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वे इससे पहले पब्लिक सेफ्टी एक्ट के तहत ऊधमपुर जेल में बंद थे।

Open in App
ठळक मुद्देराजकीय मेडिकल कालेज जम्मू अस्पताल में मोहम्मद अशरफ सहरेई का निधनसहरेई को कमजोरी थी और उन्हें सांस लेने में भी दिक्कत आ रही थी

जम्मू: साल 2018 में तहरीक-ए-हुर्रियत के चेयरमैन का पद संभालने वाले मोहम्मद अशरफ सहरेई की बुधवार को राजकीय मेडिकल कालेज जम्मू अस्पताल में मौत हो गई। गत मंगलवार को तबीयत खराब होने के बाद उन्हें जम्मू के राजकीय मेडिकल कालेज जम्मू की इमरजेंसी में भर्ती करवाया गया था। वे पब्लिक सेफ्टी एक्ट के तहत ऊधमपुर जेल में बंद थे।

डाक्टरों के अनुसार मंगलवार को सहरेई की सेहत खराब हुई। जेल प्रबंधन द्वारा उसके स्वास्थ्य की जांच करवाई गई। डाक्टरों की सलाह के बाद सहरेई को जिला अस्पताल ऊधमपुर में भेजा गया। बाद में डाक्टरों ने सहरेई को राजकीय मेडिकल कालेज जम्मू में शिफ्ट कर दिया। 

सहरेई का इलाज कर रहे डाक्टरों का कहना था कि सहरेई को कमजोरी थी। उन्हें सांस लेने में भी दिक्कत आ रही थी। मंगलवार शाम तक उसके हालत में सुधार हुआ था परंतु आज सुबह के बाद एक बार उसकी हालत खराब हो गई।

प्रशासन का दावा है कि सहरेई की सेहत पर पूरी नजर रखी जा रही थी। जीएमसी प्रशासन ने कहा कि डाक्टरों का पूरा प्रयास था कि सहरेई के हालत में सुधार हो परंतु दोपहर बाद उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद शव को सहरेई के परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

टॅग्स :जम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos