लाइव न्यूज़ :

ईरान से आने वाली खेप का रखरखाव नहीं करने को लेकर तेहरान ने नाखुशी जाहिर की

By भाषा | Updated: October 15, 2021 17:14 IST

Open in App

नयी दिल्ली,15 अक्टूबर ईरान, पाकिस्तान और अफगानिस्तान से आने वाले किसी भी खेप का रखरखाव नहीं करने के अडाणी पोर्ट्स के फैसले को लेकर तेहरान ने भारत से अपनी नाखुशी जाहिर की है।

गुजरात के मुंद्रा बंदरगाह से पिछले महीने करीब 3,000 किग्रा हेरोइन जब्त किये जाने के बाद अडाणी पोर्ट्स ने यह कदम उठाया था।

ईरान ने कहा कि मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ उसकी कार्रवाई को लेकर संयुक्त राष्ट्र ने भी उसकी सराहना की है लेकिन एक बार फिर व्यापार की अनुमति नहीं देकर और उसकी खेप पर प्रतिबंध लगा कर उसे अनुचित रूप से निशान बनाया गया। साथ ही, उसने प्रतिबंध को गैर पेशेवराना और असंतुलित कदम करार दिया।

ईरानी दूतावास ने इस विषय पर एक बयान जारी किया लेकिन अडाणी पोर्ट्स का प्रत्यक्ष रूप से जिक्र नहीं किया।

अडाणी पोर्ट्स और एसईजेड लिमिटेड गुजरात में मुंद्रा बंदरगाह का संचालन करता है। उसने सोमवार को कहा था कि वह ईरान, पाकिस्तान और अफगानिस्तान से आनेवाले माल के कंटेनरों का 15 नवंबर से रखरखाव नहीं करेगा।

इस कदम से नाराज ईरानी अधिकारियों ने इस विषय को भारतीय नार्कोटिक ड्रग कंट्रोल अधिकारियों के समक्ष बुधवार को उठाया।

ईरानी दूतावास ने कहा कि मादक पदार्थ के खिलाफ लड़ाई में परस्पर सहयोग पर भी चर्चा की गई।

दूतावास ने कहा कि ईरान ने 40 साल से अधिक समय तक व्यापार प्रतिबंधों और अनुचित प्रतिबंधों को झेला है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू