लाइव न्यूज़ :

अमेठी के एक गांव में किशोर का शव फंदे से लटकता मिला

By भाषा | Updated: November 15, 2021 11:18 IST

Open in App

अमेठी (उप्र),15 नवंबर अमेठी जिले के संग्रामपुर थाना क्षेत्र के ठेंगहा बगिया गांव में एक निर्माणाधीन मकान से 15 वर्षीय किशोर का शव फांसी के फंदे से लटकता हुआ मिला।

प्रभारी निरीक्षक संग्रामपुर अंगद सिंह ने बताया कि ठेंगहा बगिया गांव के रहने वाले किशोर वरुण कुमार (15) का शव उसके अपने ही निर्माणाधीन मकान में फांसी के फंदे से लटकता हुआ पाया गया।

सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

उधर, परिजन ने हत्या की आशंका जताई है। मृतक के दादा गया प्रसाद ने बताया कि उनके घर पर कोई विवाद नहीं था इसलिए उनका पोता आत्महत्या नहीं कर सकता है। उन्होंने कहा कि उसके साथ कोई हादसा हुआ है और घटना की गंभीरता से जांच होनी चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटSRH vs LSG: टॉप ऑर्डर के ढहने के बाद, हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी ने शतकीय साझेदारी में जड़ी फिफ्टी

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी