लाइव न्यूज़ :

किशोर का शव खाली मकान से मिला

By भाषा | Updated: September 15, 2021 15:03 IST

Open in App

त्रिशूर (केरल), 15 सितंबर केरल के त्रिशूर जिले एक किशोर का सड़ा गला शव यहां के एक खाली मकान से बरामद किया गया है। यह शव संभावित रूप से उस 17 वर्षीय किशोर का है जो छह महीने पहले एक बैंक परिसर से लापता हो गया था। यह जानकारी पुलिस ने बुधवार को दी।

गत 18 मार्च को वडनपल्ली स्थित एक स्थानीय बैंक में अपनी मां के साथ गया किशोर अमल कृष्ण लापता हो गया था। उसके परिवार के सदस्यों ने शव पर मिले कपड़ों और अन्य सामान से उसकी पहचान की।

पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि सड़ा गला शव कम से कम चार महीने पुराना है और उसका शव जब उसके घर से करीब 10 किलोमीटर दूर स्थित इमारत में मिला तो उसका सिर गायब था।

उन्होंने कहा, ‘‘अब तक मिले सबूतों के मुताबिक, हमें संदेह है कि यह लापता किशोर का शव है। लेकिन डीएनए जांच और अन्य वैज्ञानिक जांच के बाद ही हम आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि कर सकते हैं।’’

किशोर के माता-पिता द्वारा दर्ज कराई गई गुमशुदगी की शिकायत के अनुसार, जिले के एक स्थानीय स्कूल में 12वीं का छात्र अमल कृष्णा 18 मार्च को अपनी मां के साथ पास के एक बैंक गया था। इसके अनुसार उसकी मां ने उसे बैंक के बाहर इंतजार करने के लिए कहा था और जब वह अपना काम पूरा करने के बाद वापस आयी तो किशोर वहां नहीं मिला।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे