लाइव न्यूज़ :

दस साल पहले लापता हुई किशोरी प्रेमी के घर मिली

By भाषा | Updated: June 9, 2021 18:30 IST

Open in App

पलक्कड़ (केरल), नौ जून केरल के एक गांव से 10 साल पहले अपने घर से लापता हुई किशोरी अपने प्रेमी के साथ मिली है और इतने साल से वह उसी के घर में रह रही थी।

पुलिस ने बताया कि वह फरवरी, 2010 में नेमारा पुलिस थाना क्षेत्र के अयीरूर से लापता हुई थी और उस समय वह सिर्फ 18 साल की थी। उन्होंने मामला दर्ज करने के बाद जांच की है। पुलिस ने बताया कि महिला के प्रेमी का घर उसके माता-पिता के घर के नजदीक ही था और वह इस साल मार्च तक उस व्यक्ति के साथ ही रह रही थी।

महिला का प्रेमी तीन महीने पहले लापता हो गया था, जिसकी जांच के दौरान इस कहानी का पता चला है।

मंगलवार को व्यक्ति के भाई ने दोनों का पता लगाया। ये दोनों नेमाारा के निकट स्थित विथानासेरी गांव में एक किराए के घर में रह रहे थे।

पुलिस ने बताया कि इन दोनों को एक अदालत के सामने पेश किया गया। महिला को उसके प्रेमी के साथ रहने की इजाजत दे दी गई क्योंकि महिला की इच्छा यही थी। उसके रिश्तेदारों ने भी इसका विरोध नहीं किया।

पुलिस ने बताया कि पिछले 10 साल से कराक्टुपारम्ब के व्यक्ति के घर में वह रह रही थी और वह इतने वर्षों से अपनी प्रेमिका को छुपाकर रखने में सफल रहा था। यहां तक कि उसके अभिभावक और उसकी बहन को भी इसका पता नहीं चल पाया था।

हालांकि इस बारे में वरिष्ठ अधिकारी का कहना है कि ये सारी जानकारी रिश्तेदारों से जुटाई गई है और इसकी जांच होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे