लाइव न्यूज़ :

दस साल पहले लापता हुई किशोरी प्रेमी के घर मिली

By भाषा | Updated: June 9, 2021 20:30 IST

Open in App

पलक्कड़ (केरल), नौ जून केरल के एक गांव से 10 साल पहले अपने घर से लापता हुई किशोरी अपने प्रेमी के साथ मिली है और इतने साल से वह अपने प्रेमी के घर एक कमरे में रह रही थी जबकि इस बारे में दोनों के अभिभावक को भनक भी नहीं लगी जबकि लड़की का घर भी प्रेमी के घर के पास ही था और लड़के के घर वालों को भी इसकी खबर नहीं हुई।

पुलिस ने बताया कि वह फरवरी, 2010 में नेमारा पुलिस थाना क्षेत्र के अयीरूर से लापता हुई थी और उस समय वह सिर्फ 18 साल की थी। पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद जांच की ।

पुलिस ने बताया कि महिला के प्रेमी का घर उसके माता-पिता के घर के नजदीक ही था और वह इस साल मार्च तक उस व्यक्ति के साथ ही रह रही थी। पुलिस के अनुसार कराक्टुपारम्ब गांव में एक कमरे में रह रही इस महिला की देखभाल उसके प्रेमी ने की। महिला रात में कमरे की खिड़की से बाहर निकल जाती थी, जो कि दिन में बंद रहता था। महिला के कमरे से कोई शौचालय भी नहीं जुड़ा था।

उसका प्रेमी उसे खाना पहुंचाने के साथ अन्य जरूरी चीजें दे जाता था और बाहर से कमरे को बंद कर देता था।

महिला का प्रेमी तीन महीने पहले लापता हो गया था, जिसकी जांच के दौरान इस कहानी का पता चला है। वह भी अपने प्रेमी के साथ ही चली गई थी।

मंगलवार को व्यक्ति के भाई ने दोनों का पता लगाया। ये दोनों नेमारा के निकट स्थित विथानासेरी गांव में एक किराए के घर में रह रहे थे।

पुलिस ने बताया कि इन दोनों को एक अदालत के सामने पेश किया गया। महिला को उसके प्रेमी के साथ रहने की इजाजत दे दी गई क्योंकि महिला की इच्छा यही थी। उसके रिश्तेदारों ने भी इसका विरोध नहीं किया।

पुलिस ने बताया कि पिछले 10 साल से वह कराक्टुपारम्ब में व्यक्ति के घर में रह रही थी और वह इतने वर्षों से अपनी प्रेमिका को छुपाकर रखने में सफल रहा था। यहां तक कि उसके अभिभावक और उसकी बहन को भी इसका पता नहीं चल पाया था।

हालांकि इस बारे में वरिष्ठ अधिकारी का कहना है कि ये सारी जानकारी रिश्तेदारों से जुटाई गई है और इसकी जांच होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है