देवघर में दोस्तों ने की किशोर की हत्या

By भाषा | Updated: December 23, 2021 13:57 IST2021-12-23T13:57:36+5:302021-12-23T13:57:36+5:30

Teenager was murdered by friends in Deoghar | देवघर में दोस्तों ने की किशोर की हत्या

देवघर में दोस्तों ने की किशोर की हत्या

देवघर, 23 दिसंबर झारखंड के देवघर में एक किशोर की कथित तौर पर उसके दोस्तों ने हत्या कर दी और शव के टुकडे कर उन्हें अलग-अलग बोरों में भरकर जंगल में फेंक दिया।

देवघर में जसिडीह के अनुमंडल पुलिस अधिकारी पवन कुमार ने बताया कि 21 दिसंबर की रात पुलिस को जसिडीह थाना क्षेत्र के रोहिणी गांव के गगन कुमार मिश्रा ने सूचना दी कि उनका 14 वर्षीय पुत्र गायब हो गया है और उसका कहीं पता नहीं चल पा रहा है।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जांच प्रारंभ की और किशोर के दोस्तों से पूछताछ के आधार पर खुलासा हुआ कि वे किशोर को घर से बुलाकर कुमराबाद स्टेशन रोड ले गये थे जहां से अविनाश (19) भी उनके साथ शामिल हो गया।

उन्होंने बताया कि सभी योजना के अनुसार भुवन को लेकर पलंगा पहाड़ी के जंगल में गये और वहां कथित तौर पर अविनाश ने चाकू से किशोर की गर्दन पर वार कर उसका सिर धड़ से अलग कर दिया, फिर उसके हाथ और पैर भी काट दिए और उन्हें अलग-अलग बोरों में भर कर जंगल में फेंक दिया।

पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त चाकू एवं मृत बच्चे का मोबाइल फोन बरामद कर लिया है।

पुलिस ने अविनाश को गिरफ्तार कर लिया है और मामला की जांच कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Teenager was murdered by friends in Deoghar

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे