लाइव न्यूज़ :

शादी के लिए जबरन दबाव बनाने पर आत्मदाह का प्रयास करने वाली किशोरी की मौत

By भाषा | Updated: November 27, 2020 17:52 IST

Open in App

अमेठी (उप्र) 27 नवंबर अमेठी जिले के शिवरतन गंज थाना क्षेत्र में जबरन शादी का दबाव बनाए जाने से नाराज 17 वर्षीय किशोरी ने आत्मदाह का प्रयास किया था। शुक्रवार को लखनऊ के बलरामपुर अस्‍पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

अमेठी के अपर पुलिस अधीक्षक दयाराम सरोज ने बताया कि पीड़िता के भाई ने 23 नवंबर को शिवरतनगंज थाने मे तहरीर दी कि उसके गांव का जमीन उर्फ बबलू, जो इस समय मुंबई में रह रहा है, किशोरी पर जबरन शादी का दबाव बना रहा है। बबलू के भाई वसीम, राजू और आसिफ भी दबावडाल रहे हैं और पुलिस को सूचना देने पर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।

एएसपी ने बताया कि तहरीर में किशोरी के भाई ने कहा है कि दबाव से परेशान होकर उनकी बहन ने 20 नवंबर को खुद पर पेट्रोल डाल कर आग लगा ली। उसे इलाज के लिए लखनऊ के बलरामपुर अस्पताल मे भर्ती कराया गया।

अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों में से दो लोगों वसीम और राजू को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य दो की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि बलरामपुर अस्पताल में इलाज के दौरान युवती की मौत हो गई है और उसका शव आज गांव लाया जा रहा है। उन्‍होंने कहा कि हालात पूरी तरह नियंत्रण में है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया